{"_id":"62c512da76b8b953453015d3","slug":"husband-wife-and-eight-year-daughter-dead-bodies-found-hanging-in-the-room-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में सामूहिक आत्महत्या: 15 साल पहले किया प्रेम विवाह, ऐसा क्या हुआ कि पति-पत्नी ने एक साथ दे दी जान, बेटी की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में सामूहिक आत्महत्या: 15 साल पहले किया प्रेम विवाह, ऐसा क्या हुआ कि पति-पत्नी ने एक साथ दे दी जान, बेटी की भी मौत
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 06 Jul 2022 10:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आगरा में पति-पत्नी और बेटी की मौत (मृतकों के फाइल फोटो )
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में रहने वाले सोनू, उसकी पत्नी गीता और आठ साल की बेटी सृष्टि की मौत से मोहल्ले के लोग स्तब्ध हैं। घर में अब 10 साल का बेटा श्याम बचा है। पुलिस दंपती की मौत को आत्महत्या मान रही है, लेकिन सवाल यह भी है कि अगर सोनू और गीता ने आत्महत्या की है तो बेटी की मौत कैसे हुई ? तीनों के शव बुधवार की सुबह घर में फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जांच कर रही है।
परिजनों ने बताया कि सोनू ने 15 साल पहले आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-12 निवासी गीता से प्यार किया था। इसके बाद दोनों घर से चले गए थे। उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया था। सोनू और गीता हरिद्वार में रहते थे। सोनू एक फैक्टरी में काम करता था।
2 of 5
बेटे-बहू और नातिन की मौत पर बिलखती मां
- फोटो : अमर उजाला
सोनू की मां ने बताया कि बेटे का छह साल पहले एक्सीडेंट हो गया था। इसमें कंधे में चोट लग गई थी। तब से वजन नहीं उठा पाता था। इस कारण उसे अपने घर ले आए थे। उसका इलाज भी कराया। ठीक होने के बाद पिता की ट्रक बॉडी बनाने की दुकान पर काम करने लगा।
3 of 5
घर के बाहर खड़े आसपास के लोग
- फोटो : अमर उजाला
दो साल से लॉकडाउन होने पर सोनू ने काम करना बंद कर दिया। घर में ही रहता था। भूतल पर मां-बाप, प्रथम तल पर उसका भाई और द्वितीय तल पर घर में सोनू का परिवार रहता था। काम नहीं करने पर उसके बच्चों की पढ़ाई भी छूट गई थी। जो भी खर्चा होता था, वह मां बाप ही उठाते थे। सभी खर्च राशन से चलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डॉग स्क्वायड ने की जांच
- फोटो : अमर उजाला
मां का कहना है कि मंगलवार की शाम को 7:00 बजे बेटी सृष्टि नीचे उतर के आई थी। दूध लेकर चली गई। इसके बाद कोई नीचे नहीं आया। बुधवार की सुबह 7:00 बजे बेटा श्याम नीचे उतर के आया। तभी बुआ बीनू आई थी।
विज्ञापन
5 of 5
जमीन पर पड़े शव, जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उससे ऊपर से कुछ सामान लाने के लिए बोला, लेकिन वह जा नहीं रहा था। इस पर से पूछा तो उसने कहा कि सभी लटक रहे हैं। तब परिवार को घटना की जानकारी हो सकी। परिवार के लोग ऊपर पहुंचे शवों को देखकर चीख पड़े।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।