फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra News: मलपुरा में अवैध खनन के अड्डे पर छापा, पकड़ा जखीरा

Thu, 15 Dec 2022 10:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 10:04 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining base raided in Malpura agra big stock caught
अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
कंक्रीट प्लांट पर गिट्टी, मौरंग व डस्ट का अवैध भंडारण हो रहा था। जिसे ट्रेक्टर ट्रोलियों से फुटकर में बेचा जाता है। प्रशासन ने बृहस्पतिवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए लड़ामदा गांव में 4882.5 घन मीटर अवैध खनन का जखीरा जब्त किया है। मौके से तीन ट्रक, एक जेसीबी सहित 6 माल वाहन भी जब्त करते हुए थाना मलपुरा पुलिस की सुपुर्दगी में दिए हैं। 


अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्रवाई है। छापा पड़ने पर कंक्रीट प्लांट संचालक और मजदूर भाग गए। प्लांट मालिक पर करीब 50 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर कार्रवाई की गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना और एसडीएम अनुज नेहरा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ दोपहर एक बजे छापा मारा। मौके पर बड़े पैमाने पर गिट्टी, मौरंग और डस्ट के ढेर लगे मिले। यहां गिट्टियों को प्लांट से क्रंकीट में बदल जाता है। राजस्थान से चोरी छिपे अवैध खनिज लाकर इकठ्ठा होता था। फिर ट्रैक्टर ट्राली, ट्रक और लोडिंग वाहनों में जेसीबी से खनिजों को भरकर शहर में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों पर बेचा जाता था। डीएम नवनीत सिंह चहल का कहना है कि जब्त वाहन और भडांरण पुलिस की सुपुर्दगी में रहेगा। प्लांट की जांच कराई जा रही है। लाइसेंस निरस्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Illegal mining base raided in Malpura agra big stock caught
अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

बैरियर तोड़ कर भागे थे 13 ट्रेक्टर

पांच सितंबर को सैंया टोल प्लाजा पर खनन माफिया ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम देते हुए टोल का बैरियर तोड़कर 13 ट्रेक्टर भगा ले गया था। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए। इस दुस्साहस पर तत्कालीन डीएम प्रभु नारायण सिंह ने जिले में खनन माफिया की कमर तोड़ने के लिए अभियान चलाया। जिसमें 40 से अधिक लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। 250 से अधिक वाहन जब्त हुए थे। पुलिस ने 100 से अधिक मुकदमे दर्ज किए थे। इन मुकदमों के बाद भी खनन माफिया का मकड़जाल खत्म नहीं हो सका है। 
Illegal mining base raided in Malpura agra big stock caught
अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

इतना खनन पकड़ा

- गिट्टियां: 3612 घन मीटर
- मौरंग: 1150 घन मीटर
- डस्ट: 120 घन मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन
Illegal mining base raided in Malpura agra big stock caught
अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

ये वाहन हुए सीज

- यूपी 83 एटी 9369 ट्रक
- यूपी 80 एटी 2419 ट्रक
- यूपी 80 डीटी 8806 ट्रक
- आरजे 11आरए 7763 ट्रैक्टर
- जेसीबी चेसिस नंबर: 1035973
- लोडर चेसिस नंबर: आरएसबीडी 7670715
 
विज्ञापन
Illegal mining base raided in Malpura agra big stock caught
अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

यहां कब पड़ेगा छापा 

- पंचकुइयां स्थित नॉर्मल कपाउंड में बालू भंडारण। 
- वायु विहार 100 फुटा रोड पर अवैध ईंटों की मंडी।
- बोदला- पश्चिमपुरी तिराहा पर अवैध ईटों की मंडी।
- सेवला, रोहता पर अवैध मौरंग, बालू व यमुना सैंड।
- कालिंदी विहार और शमसाबाद रोड पर भी मंडी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed