फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व विधायक के यहां आयकर का छापा: सामने आया नया खेल, गरीब कर्मचारियों के खाते में करोड़ों का लेनदेन

Tue, 08 Nov 2022 06:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Income tax raid on former BSP MLA  crores of transactions in the account of poor employees
बसपा के पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो - फोटो : अमर उजाला
मीट निर्यातक एचएमए ग्रुुप और पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के 35 प्रतिष्ठानों पर आयकर छापे में कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। मीट निर्यात के लिए एचएमए ग्रुप ने ‘मुखौटा’ कंपनियों के जरिए भुगतान किए और गरीब कर्मचारियों के बैंक खाते खुलवा कर उनमें करोड़ों रुपये के लेनदेन किए हैं। इसका खुलासा तब हुआ, जब मुंडापाड़ा मंटोला में एचएमए ग्रुप के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी इसरार के घर पर आयकर अधिकारी पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पहुंचे। पड़ोसियों के भारी विरोध और हंगामे के बीच वह इसरार को ले नहीं जा सके। इसरार को दो दिन का वक्त आयकर विभाग ने अपना पक्ष रखने के लिए दिया है।


पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो की एचएमए ग्रुप में मुंडापाड़ा के इसरार अहमद दैनिक वेतनभोगी के रूप में काम कर रहा है। उसका बैंक खाता भी कंपनी ने ही खुलवाया, पर उसके खाते से बड़ी रकम का लेनदेन चल रहा है। यह तब पता चला जब आयकर विभाग ने उसे नोटिस जारी किया। सोमवार शाम 6 बजे आयकर विभाग की 6 कारों में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ आयकर अधिकारी इसरार अहमद के ढोलीखार मुुंडापाड़ा स्थित घर पहुंचे। अचानक फोर्स देखकर लोग चौंक गए और कारण पूछा। 
Income tax raid on former BSP MLA  crores of transactions in the account of poor employees
आयकर छापा - फोटो : अमर उजाला
आयकर अधिकारियों ने करोड़ों के लेनदेन के बारे में जानकारी के लिए इसरार को अपने साथ ले जाने का दबाव बनाया। पड़ोसियों और मुंडापाड़ा के लोगों ने हंगामा कर दिया। इस पर आयकर विभाग ने घर के गेट पर नोटिस लगाकर जवाब देने के लिए कैंप कार्यालय पर बुलाया है। क्षेत्रीय लोगों शरीफ कुरैशी, असलम खान, जुम्मन आदि ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।
 
Income tax raid on former BSP MLA  crores of transactions in the account of poor employees
आयकर छापा - फोटो : अमर उजाला

कई कर्मचारियों के खातों में बड़ा लेनदेन

एचएमए ग्रुप के इसरार अहमद समेत ऐसे 14 कर्मचारियों के खातों में बड़ा लेनदेन मिला है। इन कर्मचारियों के हस्ताक्षर से भुगतान किया जा रहा था। माना जा रहा है कि ‘मुखौटा’ कंपनियों में इन कर्मचारियों को डायरेक्टर बनाया गया है। मीट निर्यात के लेनदेन में इन्हीं कंपनियों का उपयोग किया जा रहा था। मुंडापाड़ा का कर्मचारी दुर्बल आयवर्ग से है और संकरी गली में पुराने घर में रहता है। कर्मचारी के रिश्तेदारों का कहना है कि उसे बैंक खाते से बड़े लेनदेन का पता नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Income tax raid on former BSP MLA  crores of transactions in the account of poor employees
आयकर छापा - फोटो : अमर उजाला

60 घंटे से जारी है कार्रवाई

पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो और उनके परिजन के एचएमए ग्रुप पर सोमवार को भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी रही। दो दिन से चल रही आयकर विभाग की जांच शाखा की सर्च में विभागीय टीमों को कई वित्तीय अनियमितताएं मिली हैं। अनियमितताओं का ब्योरा लेखा पुस्तकों का मिलान अन्य दस्तावेजों के साथ होने के बाद ही हो सकेगा। 60 घंटे से चल रही आयकर कार्रवाई मंगलवार रात तक पूरी होने के आसार हैं। ग्रुप के सदस्यों की पाकिस्तान में रिश्तेदारी और उनके साथ लेनदेन के रिकॉर्ड को भी जांचा जा रहा है।
 
विज्ञापन
Income tax raid on former BSP MLA  crores of transactions in the account of poor employees
आयकर छापा - फोटो : अमर उजाला

एओवी स्लॉटर हाउस में डटे आयकर अधिकारी

दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित एओवी स्लाटर हाउस में आयकर विभाग की जांच 60 घंटे बाद भी जारी है। आयकर अधिकारियों की 20 सदस्यीय टीम स्लाटर हाउस में ही डटी है। अभिलेखों की जांच और मिलान का काम हो रहा है। करोड़ों की कर चोरी की बात सामने आ रही है। सामान की पैकिंग आदि के लिए सोमवार को श्रमिकों को प्रवेश दिया गया। सोमवार देर शाम तक टीम स्लाटर में ही मौजूद रहकर अभिलेखों को खंगालती रही। आयकर अधिकारियों ने कंपनी के सीए को भी बुलाया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed