{"_id":"632c64ad5ff68b4fec64d01d","slug":"indian-army-bharti-2022-army-recruitment-postponed-on-the-third-day-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश: आगरा में तीसरे दिन सेना भर्ती स्थगित, अब रिजर्व-डे वाले दिन होगी ये दौड़, जानें अगले दिनों की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश: आगरा में तीसरे दिन सेना भर्ती स्थगित, अब रिजर्व-डे वाले दिन होगी ये दौड़, जानें अगले दिनों की प्रक्रिया
Thu, 22 Sep 2022 07:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 Sep 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन की सेना भर्ती स्थगित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के सिकंदरा के कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में चल रही सेना भर्ती प्रक्रिया तीसरे दिन बारिश के कारण स्थगित हो गई। जालौन व झांसी के 8449 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। 5671 अभ्यर्थी भर्ती के लिए पहुंचे। सुबह दौड़ होनी थी, लेकिन बारिश का पानी मैदान में भरा था। जिसके कारण दौड़ नहीं हो सकी। अब जालौन व झांसी के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया 10 अक्तूबर को रिजर्व-डे वाले दिन होगी।
हाईवे पर युवओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को होने वाली तीसरे दिन की भर्ती के लिए बुधवार रात 12 बजे से युवा भर्ती स्थल पर प्रवेश के लिए पहुंच गए। कॉलेज के गेट पर जलभराव था। रातभर बारिश होती रही। जिससे भर्ती स्थल पर अव्यवस्थाएं हो गईं। मैदान में पानी भरने के कारण फिसलन हो गई।
भर्ती स्थल के बाहर बारिश का पानी
- फोटो : अमर उजाला
भर्ती के लिए दौड़ से पहले सेना अधिकारियों ने मैदान को जांचा तो वह दौड़ लायक नहीं था। जिसके बाद तत्काल निर्णय लेते हुए भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर युवाओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उधर, दूसरी तरफ भर्ती के लिए पहुंचे युवा कॉलेज के बाहर बारिश में रात भर सिर छिपाने की जगह तलाशते रहे। होटल, ढाबों के बाहर शरण लीं। पेयजल, शौचालय व अन्य व्यवस्थाएं भी भर्ती स्थल के बाहर नदारद हैं।
विज्ञापन
सेना भर्ती स्थल पर बैठे अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला