{"_id":"632c55da1311b626dd076ccf","slug":"three-died-due-to-house-collapse-during-heavy-rain-and-lightning-temple-got-damaged-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर: फिरोजाबाद में तीन की मौत, स्वर्ग आश्रम में गिरी आकाशीय बिजली, मंदिर की चोटी हुई क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर: फिरोजाबाद में तीन की मौत, स्वर्ग आश्रम में गिरी आकाशीय बिजली, मंदिर की चोटी हुई क्षतिग्रस्त
Thu, 22 Sep 2022 06:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 Sep 2022 06:02 PM IST
विज्ञापन
बारिश का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में 12 घंटे की झमाझम बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। शहर के निचले इलाके ताल तलैया बन गए हैं। घरों, दुकानों में पानी भर गया। गैराजों में गाड़ियां डूब गई हैं। तो वहीं थाना नारखी के ग्राम कनवार स्थित स्वर्ग आश्रम में बड़ा हादसा हुआ। आश्रम में आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। बिजली ने मंदिर की चोटी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
बारिश में डूब गईं कारें
- फोटो : अमर उजाला
एक दिन में बरस गया 139.18 मिलीमीटर बारिश
फिरोजाबाद में सितंबर माह की औसतन बारिश के सापेक्ष अधिक बारिश एक दिन में ही हो गई। कृषि विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो सितंबर माह में औसतन 128.20 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए। लेकिन बुधवार की शाम से लेकर बृहस्पतिवार को दोपहर तक ही औसत से अधिक 139.18 मिली मीटर बारिश हो गई। अफसरों की मानें तो कई वर्ष पुराना रिकॉर्ड टूट गया।
तहसीलदार और लेखपाल मौके पर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
डीएम-एसएसपी ने लिया शहर की स्थिति का जायजा
झमाझम बारिश के बीच जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ। वहीं शहर जलमग्न हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच बिगड़ती शहर की स्थिति को लेकर पुलिस प्रशासन अफसर भी अलर्ट हो गया। बारिश के बीच डीएम रविरंजन और एसएसपी आशीष तिवारी ने बारिश के बीच शहर की स्थिति का जायजा लिया। वहीं डीएम ने तहसील प्रशासन व एसएसपी आशीष तिवारी ने थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के साथ ही क्षेत्रों में गश्त करते रहने के निर्देश। इससे बारिश के बीच हादसा होने की सूचना पर तत्काल पुलिस और प्रशासनिक अफसर राहत कार्य को पहुंच कर लोगों की मदद कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के दौरान दीवार गिरी
- फोटो : अमर उजाला
डीएम व एसएसपी के निर्देश के बाद थानाध्यक्षों के साथ तहसील प्रशासन भी अलर्ट दिखाई दिया। रसूलपुर थाने पर सीओ सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव और सीओ देहात हीरालाल कनौजिया पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस बीच नगर निगम के अफसर भी शहर का निरीक्षण करने के साथ ही कर्मचारियों को अलर्ट रहने को कह रहे थे। इससे बारिश थमने के साथ ही पानी निकासी की व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
जसराना में मकान की दीवार गिरी
- फोटो : अमर उजाला