फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्वकप के लिए चयन: ताजनगरी की बेटियां बोलीं, मैदान मारकर आएंगे, शहर में महिला क्रिकेटरों का मनोबल बढ़ा

Sun, 09 Jan 2022 11:01 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 09 Jan 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
Indian Women Team Announced For World Cup 2022 Cricket Two Players Deepti Sharma and Poonam Yadav Selected
क्रिकेटर पूनम यादव और दीप्ति शर्मा - फोटो : facebook@poonamyadav24
ताजनगरी की महिला क्रिकेटर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों का हिस्सा बनी हैं। न्यूजीलैंड में होने वाली वर्ल्ड कप वन डे सीरीज के लिए भारतीय टीम में आगरा की पूनम यादव और दीप्ति शर्मा का चयन हुआ है। वे दूसरी बार विश्व कप खेलेंगी। वर्ष 2017 में इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में दोनों का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा था। दोनों का कहना है कि वह इस बार भी मैदान मारकर ही आएंगी। पूनम और दीप्ति शहर की महिला क्रिकेटरों के लिए रोल मॉडल बन चुकी हैं। पूनम यादव के कोच मनोज कुशावाहा का कहना है कि दोनों खिलाड़ियों के चयन ने शहर में तैयार हो रही महिला क्रिकेटरों का मनोबल बढ़ाया है। पूनम यादव और दीप्ति शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम की नियमित सदस्य हैं। पूनम रेलवे और दीप्ति पं. बंगाल के लिए खेलती हैं। दीप्ति बायें हाथ की बल्लेबाज हैं और आफ स्पिन गेंदबाजी करती हैं। 
Indian Women Team Announced For World Cup 2022 Cricket Two Players Deepti Sharma and Poonam Yadav Selected
क्रिकेटर पूनम यादव - फोटो : Poonam Yadav/twitter
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी : पूनम यादव  
न्यूजीलैंड में होने जा रही वर्ल्ड कप वन डे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित लेग स्पिनर पूनम यादव का कहना है कि विश्व कप में वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगी। उन्होंने बताया कि विश्व कप में दूसरी बार खेलने का मौका मिल रहा है। यह उनके लिए दूसरी बार सपना पूरा होने के बराबर है। पूनम का कहना है कि इस उपलब्धि का श्रेय वह अपने माता-पिता के साथ अपने कोच मनोज कुशवाहा और बीसीसीआई की पूर्व मुख्य चयनकर्ता हेमलता काला को देना चाहती हैं। 
Indian Women Team Announced For World Cup 2022 Cricket Two Players Deepti Sharma and Poonam Yadav Selected
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा - फोटो : @OfficialDeeptiSharma/Facebook
उम्दा खेल दिखाऊंगी : दीप्ति शर्मा
भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का भी विश्व कप वन डे सीरीज के लिए चयन हुआ। उन्होंने कहा कि वह अभ्यास कर रही हैं। टीम की जीत के लिए उम्दा प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने बताया कि कोच सुमित शर्मा ने उनके खेल को सबसे पहले परखा था। माता-पिता की तपस्या से ही वह इस मुकाम तक पहुंचीं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Women Team Announced For World Cup 2022 Cricket Two Players Deepti Sharma and Poonam Yadav Selected
क्रिकेटर राशि कन्नौजिया - फोटो : अमर उजाला
पूनम यादव रोल मॉडल हैं : राशि
लेफ्ट ऑर्म स्पिनर बेटी राशि कन्नौजिया बोलीं कि पूनम यादव के खेल से उन्होंने काफी सीखा है। राशि चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया बी का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। बोलीं कि पूनम यादव उनकी आदर्श हैं। खेल में उनका अनुशासन और कड़ी मेहनत से सीख मिलती है।
विज्ञापन
Indian Women Team Announced For World Cup 2022 Cricket Two Players Deepti Sharma and Poonam Yadav Selected
पूनम यादव - फोटो : सोशल मीडिया
उनका जज्बा प्रेरणा देता है : क्षमा
इंडिया ए टीम की ओर से श्रीलंका और बंग्लादेश का दौरा कर चुकी आलराउंडर क्षमा सिंह के लिए दीप्ति शर्मा प्रेरणा हैं। उनको दीप्ति का मैदान में जज्बा प्रेरणा देता है। खेल के प्रति उनका समर्पण का जवाब नहीं। उनका दोबारा वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनना ताजनगरी के लिए गौरव की बात है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed