फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गरुड़ शक्ति' के प्रहार से नामुमकिन है आतंकियों का बचना, 'खौफ' का दूसरा नाम हैं ये जांबाज

Mon, 18 Mar 2019 03:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Mar 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
Indo-Indonesia Joint Training Exercise GARUDA SHAKTI In agra
संयुक्त अभ्यास करते सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना ने आतंक पर जोरदार प्रहार के लिए इंडोनेशिया की सेना के साथ संयुक्त अभ्यास किया। 'गरुड़ शक्ति' नाम से यह 10 दिवसीय संयुक्त अभ्यास आगरा स्थित सैन्य क्षेत्र में किया गया, जिसका रविवार को समापन हो गया। इस दौरान दोनों देशों के जवानों ने अपनी जांबाजी का परिचय दिया। स्लाइड्स में देखिए ऐसे तैयार किए ये जांबाज...
Indo-Indonesia Joint Training Exercise GARUDA SHAKTI In agra
गरुड़ शक्ति अभ्यास के दौरान सैनिक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में 10 दिनों तक चले संयुक्त अभ्यास में दोनों देशों के विशेष ऑपरेशन बलों के 45 सैनिक शामिल हुए। इन्हें आतंकवाद की चुनौतियों का सामना करने और सामरिक स्तर पर सामान्य परिचालन प्रक्रियाओं को विकसित करने पर प्रशिक्षण दिया। साथ ही शहरी और अर्ध शहरी इलाकों में आतंक के खिलाफ काउंटर ऑपरेशन पर जोर दिया गया।  
Indo-Indonesia Joint Training Exercise GARUDA SHAKTI In agra
गरुड़ शक्ति अभ्यास करते सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
दुनिया भर में सेना के सामने बढ़ रही आतंक की चुनौतियों के मद्देनजर इंडोनेशिया और भारत की सेनाओं ने संयुक्त अभ्यास गरुड़ शक्ति के जरिए आपस में नई तकनीक, आपरेशन के दौरान आने वाली दिक्कतों और तरीकों को साझा किया। इस अभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी समझ भी विकसित हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indo-Indonesia Joint Training Exercise GARUDA SHAKTI In agra
गरुड़ शक्ति अभ्यास करते सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
भारत की पैरा बिग्रेड के डिजास्टर टास्क फोर्स ने अक्तूबर में इंडोनेशिया के पालू क्षेत्र में आए भूकंप और सुनामी के दौरान राहत कार्य में हिस्सा लिया था।  इंडोनेशिया की सरकार ने उनके इस कार्य की तारीफ की थी। हाल में 5 फरवरी को आगरा आए इंडोनेशियाई सेना के कमांडर इन चीफ ने भी उनके कार्यों की सराहना की थी। 
विज्ञापन
Indo-Indonesia Joint Training Exercise GARUDA SHAKTI In agra
गरुड़ शक्ति अभ्यास करते सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
दोनों सेना के गरुड़ शक्ति अभ्यास के समापन पर इंडोनेशिया के राजदूत सहित सैन्य अफसर मौजूद रहे। उन्होंने संयुक्त प्रशिक्षण के सफल आयोजन के लिए दोनों देश के सैनिकों को बधाई दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed