फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: योग के रंग में डूबी अमर उजाला की योगशाला, लोगों ने योगासन कर ली ये शपथ

Thu, 21 Jun 2018 09:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 21 Jun 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
international yoga day amar ujala yogashala in dayalbagh
अमर उजाला की योगशाला - फोटो : अमर उजाला
आगरा में विश्व योग दिवस के अवसर पर अमर उजाला की ओर से दयालबाग स्थित खेलगांव स्पोर्टस कॉम्पलेक्स और आवास विकास स्थित सूर वाटिका (सेंट्रल पार्क) में योगशाला का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने के लिए लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने योगशाला में हिस्सा लिया। योगाचार्यों ने लोगों को योग कराने के साथ ही इससे होने वाले सभी लाभों की जानकारी दी।

तस्वीरें: योग के रंग में डूबी अमर उजाला की योगशाला, लोगों ने योगासन कर ली ये शपथ

international yoga day amar ujala yogashala in dayalbagh
अमर उजाला की योगशाला - फोटो : अमर उजाला
श्री महर्षि पतंजलि अनुभूति योग सेवा साधना संस्थान और अखिल विश्व गायत्री परिवार, युवा प्रकोष्ठ ने अमर उजाला के साथ मिलकर आवास विकास कॉलोनी स्थित सूर वाटिका सेंट्रल पार्क में आयोजित अमर उजाला की योगशाला में 1200 लोगों ने एकसाथ योग किया। स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता दिखाते हुए प्रतिदिन योग करने की शपथ ली।

तस्वीरें: योग के रंग में डूबी अमर उजाला की योगशाला, लोगों ने योगासन कर ली ये शपथ

international yoga day amar ujala yogashala in dayalbagh
अमर उजाला की योगशाला - फोटो : अमर उजाला
योगाचार्य डॉ. एसके शुक्ला, योगाचार्य डॉ. मधुसूदन शर्मा और योगाचार्य शिवप्रसाद गुप्ता, योगाचार्य सीमा दुबे, धर्मेंद्र बघेल, अखिल विश्व गायत्री परिवार आगरा शाखा के जिला समन्वयक विजय पाल बघेल ने लोगों को योग के विभिन्न आसनों की जानकारी दी। डॉ. एसके शुक्ला ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक क्षमता के अनुसार करें। हर उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग योगासन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: योग के रंग में डूबी अमर उजाला की योगशाला, लोगों ने योगासन कर ली ये शपथ

international yoga day amar ujala yogashala in dayalbagh
अमर उजाला की योगशाला - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की योगशाला में शामिल होने के लिए गुरुवार सुबह पांच बजे से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। छह बजे से योगशाला का शुभारंभ हुआ। योगाचार्य दीपक मारू और दिल्ली से आई योग शिक्षक अपर्णा मेहरोत्रा, राधिका ने लोगों को योग कराया। उन्हें दैनिक जीवन में योग को अपनाने की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन

तस्वीरें: योग के रंग में डूबी अमर उजाला की योगशाला, लोगों ने योगासन कर ली ये शपथ

international yoga day amar ujala yogashala in dayalbagh
अमर उजाला की योगशाला - फोटो : अमर उजाला
दीपक मारू ने लोगों को बताया कि दैनिक जीवन में योग को शामिल करने से न केवल तन को दुरुस्त रख सकते हैं बल्कि शारीरिक स्फूर्ति के साथ ही छरहरी काया भी पा सकते हैं। तीन मुख्य योगासन मरकट आसन, भुजंग आसन और अर्द्धचक्र आसन बताया। उन्होंने तीनों आसनों का महत्व बताते हुए कहा कि मरकट आसन से कमर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed