उत्तर भारत की प्रख्यात श्रीराम बरात में शामिल होने के लिए बुधवार को बारिश भी भक्तों के कदम नहीं रोक सकी। आगरा के अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, एटा, कासगंज, अलीगंज, भरतपुर, ग्वालियर से रामबरात देखने के लिए भक्त बड़ी संख्या में पहुंचे। राम संकीर्तन और रघुनंदन के भजनों पर बराती रात भर नाचते रहे।
{"_id":"632b521f9520ea65cb3b9c18","slug":"janakpuri-mahotsav-2022-updates-ram-barat-in-agra-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Barat 2022: श्वेत अश्वों के रथ पर सवार सिया ब्याहने चले भगवान श्रीराम, बराती बने लोग झूमे, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Barat 2022: श्वेत अश्वों के रथ पर सवार सिया ब्याहने चले भगवान श्रीराम, बराती बने लोग झूमे, देखें तस्वीरें
Thu, 22 Sep 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
राम बारात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रथ पर सवार हुए शेषावतार लक्ष्मण
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र
बुधवार रात आठ बजे चन्नोमल की बारहदरी पर श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मंत्री राजीव कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने श्रीराम के स्वरूप की प्रथम आरती उतारी। इसके बाद शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे ऊंट काफी आकर्षक रहे। धर्म, समाज, शिक्षा, प्रभु श्रीराम के प्रबंधन, शिव-पार्वती की झांकी, मां लक्ष्मी का रजत रथ राम भक्तों को खूब पसंद आया।
रथ पर सवार हुए भ्राता भरत
- फोटो : अमर उजाला
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात का संचालन श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल के निर्देशन में आनंद मंगल, अंजुल बंसल, संजय तिवारी, मनोज हॉजरी, मोहित गोयल, रामांशु शर्मा, राहुल गौतम, मुकेश जौहरी, प्रकाश चंद ने किया। यात्रा में श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मंत्री राजीव कुमार अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राहुल गौतम, दिलीप अग्रवाल, मनीष शर्मा, आलोक अग्रवाल, मनोज माहेश्वरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम बारात
- फोटो : अमर उजाला
ऐरावत के रूप में दिखा श्रीराम का रथ
रामबरात में श्रीराम का रथ इंद्र के हाथी ऐरावत के रूप में दिख रहा था। लगभग 800 किलो के रथ पर छह श्वेत अश्व खूब भा रहे थे। लक्ष्मण का रथ शेषावतार के रूप में दिखाई दिया। भरत का रथ कमल और शत्रुघ्न का रथ में मोर पंख के फूल के आकार का था।
विज्ञापन
झांकी देखने उमड़ी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला