{"_id":"632b2f7ae3f76c69c63fa9fd","slug":"up-police-constabel-manoj-kumar-transferred-who-wept-bitterly-over-the-mess-food-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Firozabad: मेस के भोजन को लेकर फूट-फूटकर रोने वाले सिपाही का हुआ तबादला, ADG के यहां से आया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: मेस के भोजन को लेकर फूट-फूटकर रोने वाले सिपाही का हुआ तबादला, ADG के यहां से आया आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिरोजाबाद की पुलिस लाइन के मैस में मिलने वाले खाने पर सवाल खड़े करने वाले सिपाही मनोज कुमार का तबादला बुधवार को गाजीपुर कर दिया गया। इसके साथ जिले में तैनात 19 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मनोज कुमार ने पुलिस लाइन से मिलने वाले खाने पर सवाल खड़े करते हुए भोजन की थाली लेकर हाईवे पर प्रदर्शन किया था, जिसको लेकर विभागीय अफसरों में हड़कंप मचा हुआ था। इस दरम्यान खाने की जांच के आदेश जारी होने के साथ ही सिपाही मनोज को अवकाश पर भेज दिया गया। यह मामला मीडिया में काफी सुर्खियों में बना रहा।
खाने की थाली लेकर रोते हुए सिपाही का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसको लेकर सिपाही का तबादला फिरोजाबाद पुलिस लाइन से गाजीपुर कर दिया गया है। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि सिपाही मनोज के तबादले का पत्र अपर पुलिस अधीक्षक स्थापना, अपर पुलिस महानिदेशक राहुल मिश्रा के यहां से जारी हुआ है जो प्राप्त हो गया है। इसके साथ ही एसएसपी आशीष तिवारी ने पुलिस विभाग की विभिन्न सेलों में तैनात 19 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में मंगलवार रात परिवर्तन कर दिया।
2 of 5
सिपाही के हाथों में भोजन की थाली
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस कार्यालय के सम्मन सेल में तैनात सिपाही मनोज कुमार ने मेस के भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाया था। इस दौरान सिपाही फूट-फूटकर रोया। उसने कहा कि वह दो दिन से भूखा है, लेकिन कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। मेस में ऐसा भोजन मिल रहा है, जिसे कोई खा नहीं सकता। जब भरपेट खाना ही नहीं मिलेगा तो कैसे ड्यूटी होगी।
3 of 5
सिपाही को लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मनोज ने सोशल मीडिया के साथ कई अधिकारियों को भी मेस से मिलने वाला खाने की फोटो और वीडियो ट्विटर किए थे। बताया ये भी गया था कि मनोज ने इससे पहले भी कई बार खाने को लेकर सवाल अंदरखाने में उठाए था, लेकिन विभाग ने उसे सार्वजनिक नहीं होने दिया, लेकिन इस बार सिपाही मेस से भोजन की थाली लेकर हाईवे पर आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
सिपाही मनोज ने हाईवे के डिवाइडर पर बैठकर थाली से रोटी उठाकर उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए। लोगों को रोटी दिखाते हुए सिपाही ने कहा कि इस रोटी को जानवर भी नहीं खा सकते हैं... ऐसी रोटी हमें परोसी जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
फूट-फूटकर रोया सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
सिपाही मनोज खुल के बोल रहा था कि कई बार उसने पुलिस अधिकारियों से भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।