{"_id":"632ae17faba84e0f445c4444","slug":"janakpuri-mahotsav-janakpuri-lavishly-decorated-to-welcome-lord-ram-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janakpuri Mahotsav: श्रीराम बरात में शामिल होंगी 100 झांकियां, स्वागत के लिए भव्य रूप से सजी जनकपुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janakpuri Mahotsav: श्रीराम बरात में शामिल होंगी 100 झांकियां, स्वागत के लिए भव्य रूप से सजी जनकपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 21 Sep 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दयालबाग में भव्य जनकपुरी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा में वो शुभ घड़ी आ गई है, जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात लेकर जानकी को ब्याहने निकलेंगे। उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्रीराम बरात बुधवार शाम को रावतपाड़ा स्थित लाला चन्नोमल की बारहदरी से निकलेगी। बरात में 100 झांकियों के अलावा बैंड और अखाड़ा चलेगा। सबसे आगे शहनाई और ढोल होंगे। इनके पीछे चलने वाले दो ऊंट शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। श्रीराम बरात में ताजनगरी के प्राचीन मंदिर लंगडे़ की चौकी वाले हनुमान जी महाराज की झांकी नजर आएगी।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के स्वागत के लिए जनकपुरी दुल्हन की तरह सज चुकी है। श्रीराम की बरात पहुंचने से पहले जनक महल देखने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। दयालबाग में सजाए गए जनक महल की खूबसूरती का आधार 10 हजार बास बल्लियां बनीं हैं। नेपाल स्थित माता जानकी मंदिर का स्वरूप देख भक्त भी खूब भाव विभोर होते दिखे। रात में दयालबाग क्षेत्र भी पूरी तरह से रोशनी से जगमगा उठता है।
Trending Videos
2 of 5
दशरथ के घर में हुई मेहंदी की रस्म
- फोटो : अमर उजाला
बरात में रातभर रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम राम सुबह जनकपुरी पहुंचने पर सफायर टावर में विश्राम करेंगे। इस बात को सुनकर यहां रहने वाले 66 परिवारों में उत्साह है। वह स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सीता के स्वरूप को मेहंदी लगातीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
श्रीराम के साथ सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न भी इसी टावर में ठहरेंगे। श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि यहां चारों स्वरूप लगभग छह घंटे का विश्राम करेंगे। बारातियों के ठहरने की व्यवस्था भी सफायर टावर में की गई है।
4 of 5
श्रीराम बरात के स्वागत को बेताब जनकपुरी
- फोटो : अमर उजाला
फ्लैट नंबर 402 के मालिक चंद्रवीर सिंह फौजदार ने बताया कि उनके फ्लैट में श्रीराम विश्राम करेंगे, इस बात ही उन्हें बेहद खुशी है। सफायर टावर में रहने वाली अर्चना अग्रवाल का कहना है श्रीराम के आने की खबर से फ्लैट में रहने वाली महिलाएं खुश हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जनकपुरी का स्वागत द्वार
- फोटो : अमर उजाला
श्रीराम के स्वागत के लिए महिला मंडल की तैयारियां जोरों पर है। श्रीशक्ति महिला मंडल की संगीता बंसल ने बताया कि भगवान राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के स्वरूप सोसाइटी में विश्राम करेंगे। 22 सितंबर की सुबह इनकी आरती उतारकर स्वागत किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।