{"_id":"681ad3513375ab48bf0f29e4","slug":"jungle-safari-boating-and-horse-riding-free-in-agra-up-news-2025-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: जंगल सफारी, नौका विहार और घुड़सवारी...वो भी बिलकुल मुफ्त, आगरा में यहां मिलेगा रोमांच का नया अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जंगल सफारी, नौका विहार और घुड़सवारी...वो भी बिलकुल मुफ्त, आगरा में यहां मिलेगा रोमांच का नया अनुभव
Wed, 07 May 2025 08:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 07 May 2025 08:58 AM IST
सार
जंगल सफारी, नौका विहार और घुड़सवारी वो भी मुफ्त में, यकीन नहीं हो रहा है, तो रामलाल वृद्ध आश्रम एक बार जरूर घूम लें। पर्यटन बढ़ाने के लिए यहां इस रोमांच की शुरूआत की गई है। उद्घाटन के बाद आम लोगों के लिए खोला गया है।
विज्ञापन
जंगल सफारी, नौका विहार और घुड़सवारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जंगल सफारी और यमुना नदी में नौका विहार के रोमांच का अनुभव करने के लिए आपको कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है। सिकंदरा स्थित रामलाल वृद्ध आश्रम में यह सभी सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध हैं। यहां परिवार के साथ घुड़सवारी का आनंद लेने के साथ-साथ यमुना नदी के किनारे बैठकर सुंदर दृश्य भी देखे जा सकते हैं।
नौका विहार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुफ्त में उठाएं इन गतिविधियों का लुत्फ
यमुना नदी में नौका विहार : आश्रम में बने पर्यटन स्थल पर परिवार और दोस्तों के साथ नौका विहार का आनंद लेने के लिए नाव की व्यवस्था है, जिसमें प्रशिक्षित व्यक्ति साथ रहेंगे।
घुड़सवारी : घुड़सवारी के शौकीनों के लिए भी यहां चार घोड़ियां उपलब्ध हैं, जिनका आश्रम के मैदान में लुत्फ उठाया जा सकता है।

घुड़सवारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जंगल सफारी : जंगल की सैर के लिए एक विशेष वाहन तैयार किया गया है, जो आश्रम के आसपास के घने जंगलों में लोगों को घुमाएगा।
पिकनिक पार्क : यमुना नदी के किनारे एक सुंदर पिकनिक पार्क भी बनाया गया है, जहां परिवार के साथ समय बिताया जा सकता है।
पुस्तकालय : पढ़ने के शौकीन लोगों के लिए आश्रम में एक पुस्तकालय भी है, जिसमें सैकड़ों पुस्तकें मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें - UP: शरीर पर चोट के निशान और नाले में पड़ी मिली लाश...कैटरिंग कारीगर की हत्या से आक्रोश, जमकर हुआ हंगामा

जंगल सफारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि अब आम लोगों को रोमांच का आनंद लेने के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आश्रम में ही उन्हें एक पर्यटन स्थल जैसा अनुभव मिलेगा और सभी सुविधाएं निशुल्क हैं।
विज्ञापन
रामलाल वृद्ध आश्रम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दीप्ति जैन का कहना है कि ऐसे पर्यटन स्थल शहर में अन्य जगहों पर भी होने चाहिए ताकि लोगों को बाहर न जाना पड़े और यहां आने से लोगों को बुजुर्गों के दर्द का भी एहसास होगा। वहीं डॉ. शेर सिंह ने बताया कि आश्रम की ये सराहनीय पहल है। कहीं भी लोगों को निशुल्क रूप में ऐसी सुविधाएं नहीं मिल सकती हैं। बोले- वह भी अपने परिवार को लेकर आएंगे।