{"_id":"682550c31647e69b840ccb95","slug":"kasganj-murder-police-registered-a-case-against-four-people-including-girl-father-and-brothers-2025-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत... प्राइवेट पार्ट का किया ऐसा हाल, प्रेम प्रसंग में युवक का बर्बरता से कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत... प्राइवेट पार्ट का किया ऐसा हाल, प्रेम प्रसंग में युवक का बर्बरता से कत्ल
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 May 2025 08:04 AM IST
सार
कासगंज में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने युवती के पिता, भाइयों सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने युवक के साथ बर्बरता की हदें पार कर दी थीं।
विज्ञापन
1 of 9
Kasganj Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश के पटियाली के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पिता और भाइयों सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। गांव नरदोली निवासी अंकुर (20) की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के भाई राजीव ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में युवती के पिता हरिश्याम, भाई संतोष, प्रदीप व चचेरे भाई विजेंद्र को नामजद किया। आरोपियों ने हत्या से पहले युवक को फोन करके बुलाया था।
2 of 9
अंकुर की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
इसके बाद उसके भतीजे के फोन पर धमकी दी कि अंकुर को पकड़ लिया है और उसकी हत्या कर देंगे। अक्सर इस तरह की धमकी मिलने पर गंभीरता से नहीं लिया। सीओ पटियाली आरपी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
3 of 9
अंकुर की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
कासगंज में युवक की हत्या
आपको बता दें कि कासगंज के पटियाली के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक 20 वर्षीय युवक अंकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नरदोली गांव के निवासी अंकुर सोमवार रात करीब नौ बजे पशुओं की रखवाली के लिए खेत में बने घेर पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह जब उसके बड़े भाई कुलदीप और राजीव खेत से लौटे, तो अंकुर घेर पर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
घर पर भी न पाकर चिंतित भाइयों ने उसकी तलाश शुरू की। तभी उन्हें गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। आशंका के चलते परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और अपने भाई का शव देखकर स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
5 of 9
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
शव की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती और क्षेत्राधिकारी राज कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।