{"_id":"61b74e9667b50c623f27318d","slug":"kashi-vishwanath-dham-corridor-news-bjp-workers-performed-worship-in-shiva-temples-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी से मथुरा तक आस्था का उत्सव: ब्रज के शिवालयों में भाजपाइयों ने किया जलाभिषेक, घरों में दीपदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी से मथुरा तक आस्था का उत्सव: ब्रज के शिवालयों में भाजपाइयों ने किया जलाभिषेक, घरों में दीपदान
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ब्रज के शिवालयों में हुआ जलाभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का शिलान्यास किया तो इसकी खुशियां भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में भी मनाई गईं। शहर के सभी शिवालयों पर महानगर के भाजपा नेताओं ने जलाभिषेक करके पूजा पाठ किया। कई मंदिरों में वाराणसी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। भाजपा नेताओं ने जगह-जगह प्रसाद व फल का वितरण भी किया। शाम को घरों में भी दीपदान किया गया।
मथुरा के महाविद्या देवी मंदिर में भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान का जलाभिषेक करके पूजन किया। यहां आमजन के लिए बनारस में हुए कार्यक्रम को टेलीविजन स्क्रीन पर लाइव दिखाया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ऐसे नेता हैं, जो भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
काशी विश्वनाथ धाम।
- फोटो : twitter @BJP
भाजपा नेता ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर प्रधानमंत्री का सपना था, जिसकी नींव उन्होंने दो साल पहले रखी थी। उनके नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण, श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर का सौंदर्यीकरण और सुविधाओं में वृद्धि जैसे कार्यों की कड़ी में सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम के शुभारंभ से भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण में एक नया अध्याय जुड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शिवालय में दुग्धाभिषेक करते भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कार्यक्रम समूचे उत्तर प्रदेश के साथ मथुरा महानगर के सभी 12 मंडलों में आयोजित किया गया। इस मौके पर राजू यादव, श्याम सिंघल, प्रमोद बंसल, सुनील चतुर्वेदी, राजवीर सिंह, दीपक स्वामी, विनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
4 of 5
घरों में महिलाओं ने किया दीपदान
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह भाजपा महिला मोर्चा महानगर की अध्यक्ष पूजा चौधरी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शहर के रंगेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करके खुशी मनाई। इस मौके पर महानगर मंत्री माधुरी सिंह, अलका, नीतू, ममता मौजूद रहीं। ब्रज के मंदिरों में ही नहीं लोगों ने घरों में भी आस्था का उत्सव मनाया। शाम होते ही लोगों ने घरों में दीपदान किया।
विज्ञापन
5 of 5
बटेश्वर के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज की काशी कहे जाने वाले बटेश्वर के ब्रह्मलाल जी महाराज मंदिर में भोलेनाथ का अनुष्ठान हुआ। मंदिर के पुजारी राकेश वाजपेयी ने अनुष्ठान कराया। बिजौली में भी आयोजन किए गए। भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अटल जी के गांव और धर्मनगरी बटेश्वर के कायाकल्प का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।