फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन कुंभ: संतों की पेशवाई में बिखरे आस्था के अद्भुत रंग, यूपी सरकार के मंत्री भी हुए सराबोर

Sat, 13 Mar 2021 05:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Mar 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
kumbh mela 2021: holi colors spread in Shahi Peshwai of saints
संतों की पेशवाई में बिखरे होली के रंग - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन में कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के अंतिम शाही स्नान और पेशवाई में शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का संगम देखने को मिला। शाही स्नान से पहले बांकेबिहारी की नगरी में संतों ने पेशवाई निकाली। इसमें ब्रज की होली के रंग बिखरे, जिसमें हर कोई सराबोर हो गया। संतों की पेशवाई में प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने संतों का स्वागत किया। तीर्थनगरी की कुंज गलियों में भी पेशवाई पर ब्रजवासियों ने दिल खोलकर फूलों की वर्षा की।

kumbh mela 2021: holi colors spread in Shahi Peshwai of saints
वृंदावन में संतों ने निकाली पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
शनि अमावस्या पर वृंदावन वैष्णव कुंभ के 26वें दिन हजारों संतों ने यमुना में शाही स्नान किया। इससे पहले संत-महंतों ने शाही अंदाज में पेशवाई निकाली। ढोल-नगाड़ो की गूंज के बीच संतों के साथ शाही अंदाज में सजे हुए छत्र पेशवाई का वैभव बढ़ा रहे थे। पेशवाई के स्वागत में ब्रजवासियों ने जगह-जगह फूलों की बारिश की। 
kumbh mela 2021: holi colors spread in Shahi Peshwai of saints
वृंदावन में संतों ने निकाली पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
पारंपरिक वीर ध्वज निशान के सान्निध्य में चल रहे हजारों संत-महंतों की अगुवाई तीनों अनी अखाड़ों के श्रीमहंत कर रहे थे। इस दौरान ब्रजवासी संतों के स्वागत के लिए आतुर नजर आए। गाजे-बाजे के साथ संतों की पेशवाई वृंदावन की कुंज गलियों से गुजरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kumbh mela 2021: holi colors spread in Shahi Peshwai of saints
वृंदावन में संतों ने निकाली पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
पेशवाई में किसी साधु के हाथ में शंख तो किसी के हाथ डमरू था, जिनकी आवाज लोगों को आनंदित कर रही थी। कई साधु करतब दिखाते हुए चल रहे थे। जिसे देखकर श्रद्धालु आश्चर्यचकित हो रहे थे।
विज्ञापन
kumbh mela 2021: holi colors spread in Shahi Peshwai of saints
पेशवाई में करतब दिखाते साधु - फोटो : अमर उजाला
करीब दो किलोमीटर लंबे संतों की शोभायात्रा में जगद्गुरु बल्लभराय, जगद्गुरु निम्बार्काचार्य श्यामाशरण, महामंडलेश्वर, महंत और पीठाधीश्वर के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ चल रही था। पेशवाई में भक्ति और संस्कृति के अदभुत नजारे दिखाई दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed