{"_id":"61ffd0239f2df039b01f5a7d","slug":"lata-mangeshkar-visited-the-taj-mahal-with-siblings-in-1965","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लता मंगेशकर: 1965 में भाई-बहनों के साथ 'स्वर कोकिला' ने किया था ताज का दीदार, देखिए दुर्लभ तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लता मंगेशकर: 1965 में भाई-बहनों के साथ 'स्वर कोकिला' ने किया था ताज का दीदार, देखिए दुर्लभ तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 06 Feb 2022 07:11 PM IST
स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से करोड़ों संगीत प्रेमियों का ह्रदय शोक से भर गया। ताजनगरी में उनकी आवाज के प्रशंसक निधन की खबर मिलने के बाद उनकी यादों में खो गए, जब वह ताजमहल के दीदार के लिए बहनों और भाई के साथ आगरा आई थीं। बात 1965 की है, जब स्वर कोकिला अपनी बहन आशा भोसले, ऊषा मंगेशकर और भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर के परिवार के साथ ताजमहल आईं। फोटोग्राफी की शौकीन लता मंगेशकर के हाथों में फ्लैश के साथ बड़ा कैमरा बना रहा। उन्होंने अपने फोटोग्राफी के शौक के साथ ताज पर बहनों और भाइयों के साथ उनके बच्चों के फोटो भी खींचे। कलाकुंज और स्पीड कलर लैब के संस्थापक प्रसिद्ध फोटो जर्नलिस्ट स्वर्गीय. सत्य नारायण गोयल ने आगरा और मथुरा में उनके भ्रमण के दौरान उनके एक एक फोटो को सहेज कर रखा।
Trending Videos
2 of 5
लता मंगेशकर 1965 में आईं थीं आगरा, मथुरा भ्रमण भी किया
- फोटो : सौजन्य- स्पीड कलर लैब
स्वर्गीय सत्य नारायण गोयल के पुत्र विजय गोयल ने दुर्लभ चित्रों के संग्रह को लता मंगेशकर के निधन पर साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता बताते थे कि ताजमहल के दीदार के लिए पूरे परिवार के साथ लता आगरा आई थीं। आगरा के बाद वह मथुरा में स्वामी हरिदास की समाधि और निधिवन के भ्रमण के लिए भी गई थीं। स्वामी हरिदार की समाधि पर वह बेहद गंभीर भाव के साथ रहीं, जबकि निधिवन में उन्होंने बंदरों को चने खिलाए। यहां आशा भौंसले और उनके परिवार ने निधिवन के पेड़ों के साथ फोटोग्राफी कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मुगल होटल की लॉबी में रखे झूले पर बैठीं लता मंगेशकर
- फोटो : सौजन्य- स्पीड कलर लैब
1965 की इस यात्रा के बाद लता मंगेशकर 1980 में भी आगरा आईं, लेकिन इस बार ताजमहल नहीं गई थीं। फतेहाबाद रोड स्थित होटल आईटीसी मुगल में वह ठहरी थीं। दो दिन तक वह आगरा रहीं थी। 1980 में मुगल होटल की लॉबी में रखे झूले पर उन्होंने यादगार फोटोग्राफी कराई थी, जिसमें वह काफी खुशमिजाज मूड में नजर आई थीं।
आगरा किला में गीत नहीं गा सकीं लता
टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के पूर्व अध्यक्ष अरुण डंग के मुताबिक 1962 में भारत चीन युद्ध के बाद 1963 में आगरा किला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए लता मंगेशकर को आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह नहीं आ पाई थीं। उस कार्यक्रम में तब के पार्श्व गायक मन्ना डे, महेंद्र कपूर, तलत महमूद ने हिस्सा लिया था, लेकिन लता मंगेशकर किले के दीवान ए आम में गीत न गा पाईं।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल में भाई-बहनों के साथ लता मंगेशकर
- फोटो : सौजन्य- स्पीड कलर लैब
इसके दो साल बाद वह 1965 में अपनी बहनों और उनके बच्चों के साथ ताजमहल देखने आई थीं। किसी कार्यक्रम नहीं, बल्कि विशेष रूप से ताजमहल के दीदार के लिए ही आई थीं। अरुण डंग बताते हैं कि 1976 में वाशिंगटन के कैनेडी सेंटर में हुए कार्यक्रम में उन्हें सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को लाइव सुनने का मौका मिला था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।