फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना कर्फ्यू: फिरोजाबाद में बेरिकेडिंग के साथ सड़कों पर फोर्स तैनात फिर भी बाजार में उमड़ी भीड़, देखें तस्वीरें

Mon, 10 May 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 10 May 2021 12:06 AM IST
सार

बाजार बंद होने के बावजूद सड़कों की लोगों की आवाजाही जारी है। कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराने के लिए नालबंद चौराहा पर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर दी है।

विज्ञापन
Lockdown In Up: Firozabad Police Alert For Corona Curfew People Not Aware
लॉकडाउन में भी फिरोजाबाद की जनता सड़कों पर आवाजाही करती हुई - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में कोरोना कर्फ्यू का का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा जहां-जगह जगह बैरियर लगा दिए गए है। इसके साथ ही फोर्स भी तैनात कर दी गई है। हालांकि लोग नहीं मान रहे हैं। बाजार बंद होने के बावजूद सड़कों की लोगों की आवाजाही जारी है। कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराने के लिए नालबंद चौराहा पर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर दी है। यहां रविवार को फोर्स भी तैनात कर दी गई। इसके बाद भी लोगों की आवाजाही नहीं रुकी। आसफाबाद चौराह से रेलवे फाटक की ओर जाने वाला बाजार रविवार को पूरी तरह से बंद रहा। रेलवे फाटक के समीप पुलिस बल भी तैनात रहा। नालबंद पुलिस चौकी के आसपास दुकानें खुली थी तो इमाबाड़ा से लेकर सेंटर चौराहा तक कुछ दुकानों को छोड़कर पूरा बाजार बंद था। बाजार में चहल पहल थी। 
Lockdown In Up: Firozabad Police Alert For Corona Curfew People Not Aware
लॉकडाउन के दौरान फिरोजाबाद के बाजार में लोग - फोटो : अमर उजाला
शास्त्री मार्केट, सुभाष मार्केट, चंद्रशेखर आजाद मार्केट में दुकानदार बड़ी संख्या में दुकानों के बाहर खड़े नजर आए। सदर बाजार स्थित सराय के बाहर भी लोग दुकानों के बाहर बैठे थे। चंद्रवार गेट से रामनगर को जाने वाले मार्ग पर भी चहलपहल रही। थानाध्यक्ष लाइनपार की गाड़ी रामनगर पुलिस चौकी के बाहर खड़ी होने के बावजूद लोग सड़कों पर बेखौफ घूम रहे थे। धोबी वाली पुलिया से लोहामंडी को जाने वाले मार्ग पर भी चहल पहल नजर आई। बजरिया में भी लोग खरीदारी करते नजर आए। जलेसर रोड के साथ कोटला रोड पर भी लोग दुकानों पर खरीदारी कर रहे थे। स्टेशन रोड पर सन्नाटा था तो गली मोहल्लों की दुकानें पूरे दिन खुली रहीं। 
 
Lockdown In Up: Firozabad Police Alert For Corona Curfew People Not Aware
फिरोजाबाद में जनता को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इन क्षेत्रों में रहा सन्नाटा
चूड़ी बाजार, स्टेशन रोड, नेशनल हाईवे, स्टेशन रोड, आसफाबाद चौराहे से आसफाबाद फाटक की ओर जाने वाले मार्ग पर पूरी तरह से सन्नाटा रहा। इधर, सदर बाजार में दुकानों के बाहर ग्राहक और दुकानदारों की भीड़ दिखाई दी। ये लोग त्योहार और शादी समारोह में शामिल होने के लिए खरीदारी करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown In Up: Firozabad Police Alert For Corona Curfew People Not Aware
शिकोहाबाद में सब्जी की दुकान खुलने पर चालान काटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद: सीओ ने संभाली कमान 
शिकोहाबाद में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए रविवार सुबह सीओ राजवीर सिंह ने सख्ती दिखाई। उन्होंने एसएचओ प्रमोद कुमार मलिक, एसएसआई अंजीश कुमार के साथ कटरा बाजार, एटा तिराहा, मैनपुरी तिराहा, रुकनपुरा, बड़ा बाजार होते हुए कई क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर एक हजार रुपये का चालान काटा गया। साथ ही चेतावनी दी दोबारा कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर दस हजार रुपये का चालान काटा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुबह छह बजे से 11 बजे तक का आवश्यक वस्तुओं की दुकान खोलने का समय है। इसके बाद दुकान, ठेला आदि लगाने पर चालान काटा जाएगा।
 
विज्ञापन
Lockdown In Up: Firozabad Police Alert For Corona Curfew People Not Aware
टूंडला में दुकानों पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
टूंडला: सामाजिक दूरी का नियम तार-तार
टूंडला में कोरोना कर्फ्यू की धज्ज्यिां उड़ाई जा रही हैं। बाजार में उमड़ने वाली भीड़ से सामाजिक दूरी तार-तार हो रही है। रविवार को कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ने के साथ ही बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए बाजार में पहुंच गए। इस दौरान अधिकांश दुकानें खुली नजर आईं। बाजार में पुलिस घूम रही थी लेकिन कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था। हालांकि शनिवार को सीओ अभिषेक श्रीवास्तव ने दुकानदारों को हिदायत देकर छोड़ा था। एसडीएम डॉ. बुशरा बानो ने कहा कि दुकानें खुली होने की सूचना पर नगर भ्रमण किया तो ईजी-डे खुला मिला। प्रबंधन को हिदायत दी गई है। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed