फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019: योगी और शाह ने किया गठबंधन पर प्रहार, राष्ट्रवाद के एजेंडे को दी धार

Mon, 25 Mar 2019 02:52 AM IST
मुकेश कुमार चंद्रमोहन शर्मा, अमर उजाला, आगरा
चंद्रमोहन शर्मा, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Mar 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 yogi adityanath amit shah addressed the BJP vijay sankalp rally
मंच पर योगी आदित्यनाथ, अमित शाह व भाजपा के दोनों प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में विजय संकल्प रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाषण में राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार दी। दोनों ने बार-बार कहा कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जो आतंकवाद को सबक सिखा सके और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सके। 
lok sabha elections 2019 yogi adityanath amit shah addressed the BJP vijay sankalp rally
अमित शाह और योगी आदित्यनाथ व अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
दोनों नेताओं ने गठबंधन पर भी खूब प्रहार किए। शाह ने कहा कि इनका न नेता है, न नीति है। बुआ, बबुआ समेत ये सभी दल मोदी के डर से इकट्ठा हुए हैं। दोनों ने जनता को यकीन दिलाने का प्रयास किया कि मोदी केहाथों में ही देश सुरक्षित है।
lok sabha elections 2019 yogi adityanath amit shah addressed the BJP vijay sankalp rally
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Twitter/BJP
मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में कराए विकास कार्य गिनाए। योगी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान दिए। उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन के आंकड़े पेश किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 yogi adityanath amit shah addressed the BJP vijay sankalp rally
चुनावी सभा को संबोधित करते अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह ने दावा किया मोदी सरकार ने यूपी में आठ लाख करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। यह बताना नहीं भूले कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ताजनगरी में मेट्रो रेल चलाए जाने कीयोजना पर काम शुरु हो चुका है। 
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 yogi adityanath amit shah addressed the BJP vijay sankalp rally
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह ने तंज कसा, अगर गलती से गठबंधन की सरकार बन गई तो सोमवार को अखिलेश पीएम होंगे, मंगलवार को मायावती, बुधवार को शरद पवार, गुरुवार को ममता, शुक्रवार को चंद्रबाबू नायडू ,शनिवार को स्टालिन और रविवार को देश छुट्टी पर रहेगा। गठबंधन के पास न नेता है, न ही नीति है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed