{"_id":"6a47dc0d6ab8606fe30a936e","slug":"love-story-ends-in-tragedy-as-husband-is-killed-before-wife-s-eyes-2026-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दामाद की हत्या: लाश के साथ ससुराल वालों ने की हैवानियत, फिर मनाया जश्न; इसलिए उजाड़ दिया बेटी का सुहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद की हत्या: लाश के साथ ससुराल वालों ने की हैवानियत, फिर मनाया जश्न; इसलिए उजाड़ दिया बेटी का सुहाग
Fri, 03 Jul 2026 09:56 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 03 Jul 2026 09:56 PM IST
सार
भोली के अनुसार, मायके की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी मुलाकात आगरा की दरगाह पर देवेश से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने गुरुग्राम के मंदिर में प्रेम विवाह किया। पत्नी का आरोप है कि इसी रिश्ते से नाराज परिजनों ने साजिश रचकर उसके सामने ही देवेश की हत्या कर दी।
विज्ञापन
दामाद की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के छपरिया मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात आगरा के युवक दाऊजी उर्फ देवेश शर्मा (30) की ससुरालीजन ने सरेराह पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पक्ष बेटी के गैर धर्म के युवक से शादी करने से नाराज था।
दाऊजी उर्फ देवेश की हत्या के आरोपी ससुर बिलाल मोहम्मद का ट्रामा सेंटर में मेडिकल कराने के बाद कोर्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भोली ने बताया कि उसका मायका पक्ष अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर वह करीब पांच महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी। इसी दौरान आगरा में अबुल उल्लाह दरगाह (न्यू आगरा) के पास उसकी मुलाकात देवेश से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम संबंध हो गए और उन्होंने गुरुग्राम के एक मंदिर में जाकर शादी कर ली थी। शादी के बाद वह दो बार पति के साथ मायके आ चुकी थी, लेकिन उसका भाई समीर इस रिश्ते से सबसे ज्यादा नाखुश था और अक्सर देवेश की हत्या करने की धमकी देता था।
दाऊजी उर्फ देवेश की हत्या की आरोपी सास नगीना उर्फ नग्गो और साली मुस्कान को ट्रामा सेंटर में मेडिकल क
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई और पिता करते हैं पशुओं का व्यापार
पीड़िता भोली के मुताबिक उसके पिता हुसैन मोहम्मद और तीन भाई बकरी खरीदने और बेचने का कारोबार करते हैं। वारदात के वक्त समीर के अलावा बाकी दो भाई काम के सिलसिले में घर से बाहर थे, जिसका फायदा उठाकर समीर और मायके के अन्य सदस्यों ने देवेश पर हमला कर दिया।

रामगढ़ के मोहल्ला छपरिया में स्थित आरोपी ससुरालियों के घर पर वारदात के बाद लटका ताला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये है घटना
आगरा के खांड़ा, बरहन निवासी दाऊजी उर्फ देवेश शर्मा ने करीब चार महीने पहले थाना रामगढ़ क्षेत्र के छपरिया मोहल्ले की एक 22 वर्षीय भोली उर्फ बिल्ली से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह उसे लेकर गुडगांव में रहने लगा और वहां हलवाई का काम करता था। बुधवार की रात दोनों को ससुरालियों ने साजिश के तहत सामाजिक तौर पर शादी कराने का झांसा देकर बुलाया। इसके बाद बृहस्पतिवार रात 8 बजे करीब साले समीर ने जीजा देवेश को शराब पिलाई और इसके बाद घर से करीब 150 मीटर दूर बिलाल मस्जिद के सामने समीर ने अपने पिता हुसैन मोहम्मद, मां नगीना उर्फ नग्गो, बहन मुस्कान, दोस्त सैफ निवासी आकाशवाणी रोड, रामगढ़ के साथ मिलकर बेरहमी से पीटकर और नगीना के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने के बाद घर में ताला डालकर भाग गए। इस दौरान देवेश की पत्नी भोली पति को बचाने की गुहार लगाती रही। 8ः30 बजे सूचना पर पुलिस पहुंची।

मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को शुक्रवार सुबह मुख्य आरोपी समीर उर्फ अत्तू के हसमतनगर गड्ढा क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद का कहना है कि जब पुलिस ने उसे घेरा, तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली समीर के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा पुलिस ने शुक्रवार को दिन में पिता हुसैन मोहम्मद, मां नगीना उर्फ नग्गो, बहन मुस्कान को भी गिरफ्तार कर लिया।