{"_id":"6a47d1770b2805f33b0cc221","slug":"horror-over-love-marriage-man-strangled-to-death-allegedly-by-in-laws-in-public-2026-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह की खौफनाक सजा: सरेराह दामाद का गला घोंटकर कत्ल, पत्नी के सामने की ऐसी हैवानियत; कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह की खौफनाक सजा: सरेराह दामाद का गला घोंटकर कत्ल, पत्नी के सामने की ऐसी हैवानियत; कांप गए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 03 Jul 2026 08:42 PM IST
सार
प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष पर फिरोजाबाद में आगरा के युवक की सरेराह पीटकर और गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के छपरिया मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात आगरा के युवक दाऊजी उर्फ देवेश शर्मा (30) की ससुरालीजन ने सरेराह पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पक्ष बेटी के गैर धर्म के युवक से शादी करने से नाराज था।
पुलिस ने सांप्रदायिक तनाव की आशंका को देखते हुए देर रात ही पोस्टमार्टम कराया और शुक्रवार तड़के मुख्य आरोपी समीर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। इसके बाद दिन में सास, ससुर और साली को भी गिरफ्तार किया। सभी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
2 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के खांड़ा, बरहन निवासी दाऊजी उर्फ देवेश शर्मा ने करीब चार महीने पहले थाना रामगढ़ क्षेत्र के छपरिया मोहल्ले की एक 22 वर्षीय भोली उर्फ बिल्ली से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह उसे लेकर गुडगांव में रहने लगा और वहां हलवाई का काम करता था। बुधवार की रात दोनों को ससुरालियों ने साजिश के तहत सामाजिक तौर पर शादी कराने का झांसा देकर बुलाया।
3 of 6
दाऊजी उर्फ देवेश की हत्या के आरोपी ससुर बिलाल मोहम्मद का ट्रामा सेंटर में मेडिकल कराने के बाद कोर्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद बृहस्पतिवार रात 8 बजे करीब साले समीर ने जीजा देवेश को शराब पिलाई और इसके बाद घर से करीब 150 मीटर दूर बिलाल मस्जिद के सामने समीर ने अपने पिता हुसैन मोहम्मद, मां नगीना उर्फ नग्गो, बहन मुस्कान, दोस्त सैफ निवासी आकाशवाणी रोड, रामगढ़ के साथ मिलकर बेरहमी से पीटकर और नगीना के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने के बाद घर में ताला डालकर भाग गए। इस दौरान देवेश की पत्नी भोली पति को बचाने की गुहार लगाती रही। 8ः30 बजे सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दाऊजी उर्फ देवेश की हत्या की आरोपी सास नगीना उर्फ नग्गो और साली मुस्कान को ट्रामा सेंटर में मेडिकल क
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को शुक्रवार सुबह मुख्य आरोपी समीर उर्फ अत्तू के हसमतनगर गड्ढा क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद का कहना है कि जब पुलिस ने उसे घेरा, तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
5 of 6
रामगढ़ के मोहल्ला छपरिया में स्थित आरोपी ससुरालियों के घर पर वारदात के बाद लटका ताला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली समीर के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा पुलिस ने शुक्रवार को दिन में पिता हुसैन मोहम्मद, मां नगीना उर्फ नग्गो, बहन मुस्कान को भी गिरफ्तार कर लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।