उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शुक्रवार शाम दिनदहाड़े एक फौजी के मकान में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की कोशिश की। हालांकि परिवार की सूझबूझ से मामला पलट गया। परिवार के सदस्य बदमाशों को घर के अंदर बंद कर बाहर निकलने में सफल रहे, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। करीब दो घंटे चले हाई-वोल्टेज ऑपरेशन के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक बदमाश ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, वो भी घायल हो गया।
UP में बड़ी वारदात: फौजी के घर दिनदहाड़े डकैती, परिवार को बंधक बनाने वाले बदमाशों से मुठभेड़; तीन घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 03 Jul 2026 08:22 PM IST
सार
कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मकान को चारों ओर से घेर लिया। भीड़ को घटनास्थल से दूर हटाने के लिए लाउडस्पीकर से लगातार मुनादी की गई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर हाईवे पर यातायात भी कुछ समय के लिए रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन