पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने अपने सौ दिन के कार्यों में मैनपुरी के ऐतिहासिक किला और प्राचीन शीतला देवी मंदिर को शामिल किया है। रविवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की मौजूदगी में विभागीय अधिकारियों ने दोनों स्थानों का नक्शा प्रस्तुत किया। लोगों से सुझाव भी मांगे गए। प्रस्ताव पास होने पर निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी।
{"_id":"6253f639cde7db2037073db8","slug":"maharaja-tej-singh-fort-and-sheetla-devi-temple-will-be-renovated-and-protected-in-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: निहारते रह जाएंगे महाराजा तेज सिंह के किले की खूबसूरती, शीतला देवी का भव्य मंदिर भी बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: निहारते रह जाएंगे महाराजा तेज सिंह के किले की खूबसूरती, शीतला देवी का भव्य मंदिर भी बनेगा
Mon, 11 Apr 2022 03:12 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Apr 2022 03:12 PM IST
विज्ञापन
किला और मंदिर का नक्शा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किले का नक्शा
- फोटो : अमर उजाला
आलीशान होगा प्रवेश द्वार
महाराजा तेज सिंह किले के मुख्य द्वार को आलीशान बनाया जाएगा। दीवारों पर महाराजा तेज सिंह का इतिहास लिखा जाएगा। दरबार-ए-हाल में म्यूजियम बनाया जाएगा। पर्यटकों को लुभाने के लिए किला परिसर में लाइटिंग और साउंड शो की व्यवस्था होगी। ओपन कैफेटेरिया के साथ दीवारों पर आकर्षक पेटिंग और नक्काशी होगी। आसपास के क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। सड़क को चौड़ा कर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
किले का होगा जीर्णोद्धार
- फोटो : अमर उजाला
रामजानकी मंदिर और रानी का मंदिर भी होगा विकसित
किले में स्थित रानी का मंदिर (शिव मंदिर) और रामजानकी मंदिर को भी भव्य स्वरूप दिया जाएगा। मंदिरों के प्रवेश द्वार भव्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतला देवी मंदिर का मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
22 हजार वर्ग मीटर में बनेगा शीतला देवी मंदिर
मैनपुरी के ऐतिहासिक शीतला देवी मंदिर को भव्य रूप दिया जाएगा। मंदिर 22 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनेगा। इनमें कॉम्पलेक्स एरिया 15 हजार वर्ग मीटर का होगा तथा मंदिर जीर्णोद्धार 1132 वर्ग मीटर में होगा। मुख्य द्वार से लेकर अंदर का परिसर भव्य और आकर्षक होगा। मंदिर परिसर में विश्राम गृह, डोरमेट्री, अन्नपूर्णा स्थल (किचन और फूडजोन) भी बनेंगे।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मैनपुरी के ऐतिहासिक स्थल महाराजा तेज सिंह का किला और मां शीतला देवी के मंदिर को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए नक्शा तैयार कर लिया गया है। रविवार को आमजन को नक्शा दिखाकर सुझाव मांगे गए हैं। जल्द ही दोनों को निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।