{"_id":"65ea9c17317ec374a7029b8c","slug":"mahashivratri-2024-flood-of-faith-shiv-mandir-long-queues-formed-2024-03-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri 2024: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, लगीं लंबी कतारें; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahashivratri 2024: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, लगीं लंबी कतारें; देखें तस्वीरें
Fri, 08 Mar 2024 03:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Mar 2024 03:06 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में महाशिवरात्रि पर आज शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। मंदिरों में तैयारी को अंतिम रूप देने का क्रम चलता रहा। पूजा अर्चना के साथ भव्य फूल बंगले सजाए गए। इधर प्राचीन सांती मंदिर में कांवड़ लेकर आने वाले गंगाजल चढ़ाने वालों की कतार लगी दिखाई दी। इस दौरान भव्य मेले का आयोजन किया गया।
Mahashivratri 2024
- फोटो : अमर उजाला
मंदिरों में भव्य फूल बंगला सजाने के साथ अभिषेक, आरती के साथ प्रसाद का वितरण हुआ। इधर नगर में छारबाग स्थित शिव मंदिर में कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। हवन यज्ञ के साथ यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
Mahashivratri 2024
- फोटो : अमर उजाला
सांती में लगा मेला, उमड़े कांवड़ियां
प्राचीन श्री सांतेश्वरनाथ महादेव मंदिर सांती में महाशिवरात्रि पर गंगाजल भरकर लाने वाले कांवड़ियों की कतार लगी दिखाई दी। मंदिर प्रांगण में भव्य मेला लगा। आसपास के ग्रामीण इलाकों के साथ शहर से काफी संख्या में श्रद्धालुजन यहां पूजा अर्चना करने पहुंचे। महिलाओं के द्वारा मेले में घरेलू जरूरत के सामान की खरीदारी की जाती है। खेल तमाशे के साथ ही अन्य दुकानें सजी दिखाई दीं।

वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर
जसराना के वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर पर फूल बंगला सजने के साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को कांवड़यात्रियों के जयकारों से जसराना की सड़कें शिवमय हो गईं। सोरों से कांवड़ के माध्यम से आने वाले गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा। जसराना के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर के साथ मां कामाख्या धाम में भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक भी कराए गए।

हादसे के बाद सजग नजर आई थाना जसराना पुलिस
बुधवार की देर रात कांवड़ यात्रियों के साथ हुई दुर्घटना के बाद थाना जसराना पुलिस सजग नजर आई। एटा-शिकोहाबाद मार्ग के सुरैला बख्शीपुर से लेकर राधास्वामी आश्रम तक रात के साथ दिन में भी पेट्रोलिंग की गई। वहीं कांवड़ यात्रियों को भी सड़क के सहारे चलने की सलाह देती पुलिस नजर आई। बुधवार की रात्रि में कांवड़ यात्रियों से भरे ऑटो में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसमें ऑटो चालक एवं दो कांवड़ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे।