फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा के शहीद देवेंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार, वीरगाथा पढ़ गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

Tue, 28 Jan 2020 03:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Jan 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Martyr Devendra Singh Baghel Nominate for President Award
शहीद देवेंद्र सिंह बघेल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए आगरा के वीर सपूत देवेंद्र सिंह बघेल को मरणोपरांत राष्ट्रपति पुरस्कार पुलिस मेडल फोर गैलेंट्री के लिए चयनित किया गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर इसकी घोषणा की गई। वो 15 मई 2018 को शहीद हुए थे। उन्होंने अपनी बहादुरी से आतंकियों की घुसपैठ नाकाम कर दी थी।
Martyr Devendra Singh Baghel Nominate for President Award
शहीद देवेंद्र सिंह का बेटा
गांव लखनपुर के देवेंद्र सिंह बघेल बीएसएफ में थे। जम्मू कश्मीर के कठुआ सेक्टर में बार्डर पर शहीद हुए थे। पाकिस्तान से तरफ से घुसपैठ कराए जाने की तैयारी थी। इसके लिए पाकिस्तानी सेना कवर फायर दे रही थी। लखनपुर का लाल दुश्मन के नापाक इरादों को भांप गया। उन्होंने गोली का जवाब गोली से दिया।
Martyr Devendra Singh Baghel Nominate for President Award
शहीद को नम आंखों से दी अंतिम विदाई (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
दोनों ओर से गोलियां चल रही थीं। देवेंद्र सिंह मोर्चे पर डटे थे। तभी एक गोली आकर उनकी आंख में लगी। खून बहने लगा लेकिन देवेंद्र सिंह ने न हिम्मत छोड़ी न मोर्चा। वो लहूलुहान हालत में भी गोलियां बरसाते रहे और आतंकियों के नापाक मंसूबे नाकाम कर दिए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr Devendra Singh Baghel Nominate for President Award
शहीद की पत्नी ने कनिष्ठ लिपिक के पद पर किया ज्वाइन - फोटो : अमर उजाला
शहादत को सम्मान मिलने के एलान से शहीद का परिवार भावुक हो गया। शहीद की पत्नी पिंकी ने बताया कि उनके लिए यह गर्व के पल हैं। वो इसे बयां नहीं कर सकती हैं। वहीं गांव के लोगों को भी अपने बहादुर लाल पर नाज है। देवेंद्र सिंह की बहादुरी के किस्से हर किसी की जुबां पर हैं। 
विज्ञापन
Martyr Devendra Singh Baghel Nominate for President Award
शहीद देवेंद्र सिंह के बघेल के परिजन
देवेंद्र सिंह बघेल की शहादत के बाद उनकी पत्नी पिंकी को लंबे संघर्ष के बाद नौकरी मिली है। वो कलक्ट्रेट में कनिष्ठ लिपिक के पद पर हैं। शहीद के दो बच्चे हैं। बेटा धीरज तीन साल का है, जबकि बेटी ऋतिका दो साल की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed