फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन साल के 'गुरु' की मुरीद हुईं सांसद हेमा मालिनी, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

Sun, 15 Sep 2019 03:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Sep 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura BJP MP Hema Malini impressed by three year old Guru Upadhyay talent
हेमा मालिनी के साथ गुरु उपाध्याय व उसका परिवार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी भी 'गूगल गुरु' नाम से प्रसिद्ध तीन साल के गुरु उपाध्याय की मुरीद हो गईं। उन्होंने गुरु से जब सवाल किये तो उसने सभी सवालों के सटीक जवाब दिए। नन्हें गुरु की प्रतिभा देख हेमा मालिनी दंग रह गईं।
Mathura BJP MP Hema Malini impressed by three year old Guru Upadhyay talent
एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ गुरु उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम सांसद हेमा मालिनी ने वृंदावन के गौरानगर निवासी अरविंद उपाध्याय के पुत्र गुरु से अपने आवास पर मुलाकात की। हेमा ने गुरु से कुछ सवाल भी किये। उन्होंने गुरु से नासा द्वारा बनाए गए रोबोट व मिशन के बारे में पूछा, जिनके उसने सही जवाब दिए। 
Mathura BJP MP Hema Malini impressed by three year old Guru Upadhyay talent
गुरु उपाध्याय
गुरु उपाध्याय ने कई देशों की राजधानी भी बताईं। नन्हें गुरु की मेधा देख सांसद भी दंग रह गईं। दौरान गुरु के पिता अरविंद उपाध्याय, मां प्रिया गोस्वामी, मामा शुभम गोस्वामी और पार्षद वैभव अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura BJP MP Hema Malini impressed by three year old Guru Upadhyay talent
अपने माता-पिता के साथ गुरु उपाध्याय - फोटो : Facebook
पिता अरविंद उपाध्याय के अनुसार वो और उनकी पत्नी आईएएस की तैयारी कर रहे हैं। वो जो पढ़ते हैं। उसी को बेटा भी खेल-खेल में स्मरण कर लेता है। इसके लिए किसी तरह का बच्चे का माइंड मेकअप नहीं किया जाता है। 
विज्ञापन
Mathura BJP MP Hema Malini impressed by three year old Guru Upadhyay talent
गुरु उपाध्याय - फोटो : Facebook/Arvind Upadhyay
तीन वर्षीय गुरु उपाध्याय ने अपनी अद्भुत प्रतिभा के दम पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, ग्लोबल रिकॉर्ड व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। गुरु के माता-पिता चाहते हैं कि उनके बेटे का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed