फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रालोद की 'महापंचायत' में एकजुट हुए कई दलों के नेता, मोदी और योगी सरकार पर जोरदार हमला

Tue, 13 Oct 2020 09:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Oct 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
Mathura mahapanchayat against hathras lathicharge rld leader jayant chaudhary targets BJP
महापंचायत में रालोद, सपा, इनेलो और अकाली दल के नेता - फोटो : अमर उजाला
हाथरस में लाठीचार्ज के बाद किसान के हाथ में लाठी आ गई है। इसका बदला 2022 में वोट की चोट से दिया जाएगा। यह बात राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोमवार को मथुरा में हुई लोकतंत्र बचाओ महापंचायत में कही। उन्होंने किसानों से योगी सरकार को उखाड़ फेंकने की हामी भरवाकर आंदोलन का एलान किया। साथ ही 17 अक्तूबर को बुलंदशहर महापंचायत में पहुंचने की अपील की। महापंचायत में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो), समाजवादी पार्टी (सपा) और अकाली दल भी रालोद के साथ नजर आए। 
Mathura mahapanchayat against hathras lathicharge rld leader jayant chaudhary targets BJP
किसानों को संबोधित करते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र बचाओ महापंचायत को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने रालोद को किसानों का हित चिंतक बताया। उन्होंने श्रीकृष्ण की जन्मस्थली को अपने दादा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मस्थली बताया। जयंत ने कहा कि योगी सरकार को उखाड़ फेंकने तक यह लड़ाई जारी रहेगी। रालोद उपाध्यक्ष ने महापंचायत में उमड़ी भीड़ के सामने नारा दिया। उत्तर-प्रदेश की पुलिस से बैर नहीं, योगी की खैर नहीं। 
Mathura mahapanchayat against hathras lathicharge rld leader jayant chaudhary targets BJP
महापंचायत के मंच पर जयंत के साथ सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
महापंचायत में शिरोमणि अकाली दल के नेता एवं पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़, सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला और सपा के एमएलसी संजय लाठर ने रालोद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का एलान किया। इन नेताओं ने जयंत चौधरी पर हाथरस में हुए लाठीचार्ज को लेकर योगी सरकार की निंदा की। साथ ही चौधरी चरण सिंह, चौधरी देवीलाल और प्रकाश सिंह बादल का हवाला देते हुए एकजुटता बनाकर जयंत चौधरी को केंद्र की राजनीति में पहुंचाने की वकालत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura mahapanchayat against hathras lathicharge rld leader jayant chaudhary targets BJP
अकाली दल के नेता जगमीत सिंह बराड़ - फोटो : अमर उजाला
शिरोमणि अकाली दल के नेता जगमीत सिंह बराड़ ने कहा कि देश की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। मधुसूदन (श्रीकृष्ण) की धरती से इसका आगाज हो गया है। फिरकापरस्त ताकतों से लड़ने के लिए एकजुटता से जबाव दिया जा सकता है। किसान की पगड़ी का सम्मान बरकरार रखा जाएगा। बराड़ ने कहा कि भाजपा ने देश की 73 प्रतिशत की दौलत एक प्रतिशत के हाथों में सौंप दी है। मोदी ने देश को गुमराह किया है। धरतीपुत्र, मजदूर, दलित समेत संघ विचारधारा के खिलाफ आगे आना होगा, तभी इन्हें हराया जा सकता है। 
विज्ञापन
Mathura mahapanchayat against hathras lathicharge rld leader jayant chaudhary targets BJP
महापंचायत में किसान और रालोद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ और बेटी बढ़ाओ का नारा देने वालों की सरकारों में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। यूपी में तो बहुत ही बुरा हाल है। चौधरी चरण सिंह, देवीलाल और प्रकाश सिंह बादल की तरह अब हम सभी भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन करेंगे और मोदी और योगी सरकार को सत्ता से हटाकर ही दम लेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed