{"_id":"5f83fe308ebc3e9bc202c1d5","slug":"up-energy-minister-shrikant-sharma-darshan-in-govardhan-mandir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें- ऊर्जा मंत्री ने गोवर्धन में लगाई परिक्रमा, दानघाटी मंदिर के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें- ऊर्जा मंत्री ने गोवर्धन में लगाई परिक्रमा, दानघाटी मंदिर के किए दर्शन
Mon, 12 Oct 2020 01:11 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
गोवर्धन में परिक्रमा लगाने के दौरान श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के ऊर्जा मंत्री इन दिनों ब्रज में हैं और मथुरा का दौरा कर रहे हैं। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने रविवार को वृंदावन में दौरा किया था। सोमवार को वे दानघाटी गोवर्धन में पहुंचे। गोवर्धन पहुंचे मंत्री श्रीकांत शर्मा ने परिक्रमा लगाई और दानघाटी मंदिर में दर्शन किए।
परिक्रमा लगाने के दौरान श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सोमवार को गोवर्धन बस स्टैंड पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले उन्होंने पीडव्लूडी गेस्ट हाउस और मल्टी स्टोरी पार्किंग का निरीक्षण किया।
गोवर्धन में परिक्रमा के दौरान श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को उन्होंने कहा था कि योगी सरकार धार्मिक नगरी के सर्वांगीण विकास को कटिबद्ध है। यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को पुरातन ब्रज वृंदावन की अनुभूति हो, इसके लिये सरकार तमाम विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाने जा रही है। इतना ही नहीं नगर की पंचकोसी परिक्रमा को भी हरितिमा युक्त पुरातन स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया विद्युत वितरण उपकेंद्र का निरीक्षण करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा मंत्री ने विकास कार्यों का जायजा लिया था। ई-रिक्शा में बैठकर नगर की पंचकोसी परिक्रमा का निरीक्षण करने के साथ ही केशीघाट से मोक्षधाम तक नाव से यमुना का भ्रमण किया था। उन्होंने अधिकारियों से यमुना प्रदूषण नियंत्रण की हालिया स्थिति की जानकारी की। परिक्रमा मार्ग के निरीक्षण के उपरांत टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की थी।
विज्ञापन
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा।
- फोटो : amar ujala
पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि शहर में प्रो-पुअर योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिसके जल्द ही सुखद परिणाम सामने आएंगे। हाथरस मामले पर उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार पहले दिन से ही पूरे मामले पर गंभीरता और संवेदनशीलता बरतते हुए निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। सरकार की प्राथमिकता अपराधी को जेल भेजने व निर्दोषों को गलत न फंसाने की रही है।