फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल: 'मिसाल-ए-मोहब्बत' के दीदार की हसरत रह गई अधूरी, कई पर्यटक मायूस होकर लौटे

Mon, 12 Oct 2020 12:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Oct 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Taj mahal online ticket system fail after afternoon on sunday
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

रविवार दोपहर एक बजे के बाद ताजमहल के दीदार को आए सैकड़ों सैलानियों की हसरत अधूरी रह गई। उन्हें ताजमहल देखे बिना ही लौटना पड़ा। दोपहर के स्लॉट की पूरी 2500 टिकटें बुक हो जाने के कारण जो पर्यटक एक बजे के बाद टिकट बुकिंग करना चाह रहे थे उन्हें टिकट नहीं मिल पाया। ऐसे में वह ताजमहल में प्रवेश नहीं कर पाए। ऑनलाइन टिकट बुकिंग की वेबसाइट पर स्पष्ट लिखकर आने लगा कि सभी टिकट बुक हो चुके हैं। ऐसे सैकड़ों सैलानियों को निराश होकर लौटना पड़ा। पर्यटन उद्यमियों ने शनिवार और रविवार को ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा करने की मांग की है।

Taj mahal online ticket system fail after afternoon on sunday
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

रविवार को ताजमहल पर 4568 पर्यटक पहुंचे, जिसमें 17 विदेशी पर्यटक शामिल थे। 429 बच्चों ने भी ताजमहल का दीदार किया। सुबह की शिफ्ट में ताजमहल पर सैलानियों की संख्या कम थी लेकिन दोपहर की शिफ्ट में सभी 2500 टिकट पहले ही बुक हो गई जिससे एक बजे के बाद ऑनलाइन टिकट मिलना बंद हो गया। वेबसाइट और क्यूआर कोड के जरिए टिकट लेने की कोशिश कर रहे पर्यटकों को निराश होना पड़ा। इनमें से कुछ पर्यटक दशहरा घाट की ओर तो कुछ मेहताब बाग से ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचे।

Taj mahal online ticket system fail after afternoon on sunday
रविवार को दोपहर 2.40 बजे के बाद बंद किया गया प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
नागपुर से आए पर्यटक नितिन साटम ने कहा कि मैं दो बजे ताजमहल पहुंचा था लेकिन क्यूआर कोड स्कैन करने पर भी टिकट नहीं मिला। मुझे बताया कि सभी टिकट बिक चुके हैं। दशहरा घाट जाकर बच्चों को ताजमहल दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj mahal online ticket system fail after afternoon on sunday
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि ताजमहल पर केवल शनिवार और रविवार को ही 5000 पर्यटक आ रहे हैं जबकि बाकी दिनों में इनकी संख्या 2000 तक है। शनिवार और रविवार को ताज पर पर्यटकों की संख्या 8 या 10 हजार की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Taj mahal online ticket system fail after afternoon on sunday
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि ताजमहल पर टिकटों की व्यवस्था पूरी तरह से ऑनलाइन है। ऐसे में अगर परेशानी से बचना है तो पहले से ही टिकट बुक करा कर के ताजमहल पर आएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed