{"_id":"61e0e90d4287b65dc36cb37c","slug":"men-molested-the-girl-in-hotel-two-accused-did-not-arrests","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फार्म हाउस और होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म: भाजपा नेता के सहयोगी नहीं पकड़ सकी पुलिस, दहशत में पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म हाउस और होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म: भाजपा नेता के सहयोगी नहीं पकड़ सकी पुलिस, दहशत में पीड़िता
Fri, 14 Jan 2022 08:37 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 14 Jan 2022 08:37 AM IST
विज्ञापन
आरोपी ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा की युवती से होटल और फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपियों देव और जितेंद्र को चार दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उनके पिनाहट के भदरौली स्थित घरों पर ताले लटके हुए हैं। उन्होंने अपने मोबाइल भी बंद कर लिए हैं। छह सदस्यीय टीम दोनों की तलाश में आगरा सहित आसपास के जिलों में भी दबिश दे रही है। पुलिस भाजपा नेता व बाह के ब्लाक प्रमुख को पहले ही जेल भेज चुकी है।
आरोपी ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह सदस्यीय टीम लगी है। थाना पिनाहट पुलिस को भी लगाया गया है। आगरा के अलावा आसपास के जिलों में भी दोनों की तलाश की जा रही है। वह परिवार सहित फरार हो गए हैं। अपने मोबाइल भी बंद कर लिए हैं। उधर, युवती की मेडिकल रिपोर्ट आना बाकी हैं। पीड़िता से जाति संबंधी प्रमाणपत्र मांगा गया है, जिससे मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट भी लगाया जा सके।
आरोपी लाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित युवती ने दर्ज कराए मुकदमे में लिखा कि दो महीने पहले उसके पास अनजान नंबर से कॉल आया था। उसने पहले कॉल काट दिया। बाद में उसे बार-बार कॉल आने लगे। इस पर उसने बात की। कॉल करने वाले ने उससे कहा कि वह दोस्ती करना चाहता है। अपना नाम लाल सिंह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लाल सिंह ने कहा कि वह ब्लॉक प्रमुख है। उसकी आशा की नौकरी लगवा देगा। इसके बाद आगरा आकर मिलने की कहने लगा। 21 दिसंबर 2021 को वह मिलने आई। आरोपी उसे एक गाड़ी से फार्म हाउस में ले गया। उसने, उसके दोस्तों देव और जितेंद्र ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी लाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
फार्म हाउस में वीडियो बनाकर दी धमकी
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि फार्म हाउस में दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से करने की कहने पर ब्लॉक प्रमुख ने धमकी दी। कहा कि तुम जानती नहीं हो कि हम कौन हैं। हम पर एक विधायक का हाथ है। उनके सामने पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारी भी पैर छूते हैं। तुम्हें मिनटों में गायब करवा दूंगा। इस कारण वो अपने घर चली गई। आरोपी ने अगले दिन फिर से कई कॉल किए। दोबारा आगरा आने का दबाव बनाया। मना करने पर फोन पर उसका अश्लील वीडियो भेजा। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर वो फिर से आ गई। आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया।