फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या: पुलिस ने लगाई चार्जशीट, सजा दिलाएंगे मौके पर मिले ये साक्ष्य

Fri, 02 Apr 2021 08:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 02 Apr 2021 08:37 AM IST
विज्ञापन
Minor Girl Sexual Assault And Murder Case Police Filed Charge Sheet
किशोरी हत्याकांड: गांव गैलानी में पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के गैलाना क्षेत्र में किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने चार्जशीट फाइल कर दी है। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस ने पुख्ता साक्ष्य एकत्रित किए हैं। चार्जशीट में छह मुख्य गवाहों के अलावा दो दर्जन के करीब लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। एडीजी ने पहले ही स्पष्ट किया था कि पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई जल्द से जल्द की जाएगी।
Minor Girl Sexual Assault And Murder Case Police Filed Charge Sheet
किशोरी हत्याकांड: आरोपी राहुल - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि विगत विगत मार्च में गैलाना की एक किशोरी दोपहर को घर से निकली थी। दो घंटे बाद उसका शव घर से 300 मीटर दूर स्थित जंगल के तालाब में पड़ा मिला था। इस मामले में गांव के ही राहुल और उसके नाबालिग साथी को पकड़कर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पूछताछ में किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की बात कबूल की थी। एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने पुलिस को केस में एक सप्ताह के अंदर चार्जशीट लगाने का लक्ष्य दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से किशोरी के कपड़े, बोतल और चप्पल बरामद की थीं। वहीं आरोपियों के खून लगे कपड़े, कीचड़ में सनी चप्पल भी मिली थीं। 
 
Minor Girl Sexual Assault And Murder Case Police Filed Charge Sheet
राजीव कृष्ण एडीजी - फोटो : ANI
एडीजी राजीव कृष्ण ने कहा था कि केस में ठोस साक्ष्य जुटाए गए हैं। एक सप्ताह के अंदर चार्जशीट लगाने के निर्देश दिए हैं। इसे कोर्ट में भेजने के बाद प्रभावी पैरवी की जानी चाहिए। इसके लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। जिन साक्ष्यों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फोरेंसिक लैब) भेजा है, उनकी रिपोर्ट जल्द मंगवाई जाएगी। सौ दिन के अंदर आरोपियों को सजा दिलाने का लक्ष्य रखा है। वहीं आईजी ने कहा कि केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Minor Girl Sexual Assault And Murder Case Police Filed Charge Sheet
आगरा में बिटिया की हत्या का घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
ये हैं साक्ष्य 
- आरोपियों के पास मिला किशोरी का पानी का डिब्बा। 
- दुष्कर्म की पुष्टि के लिए बनी स्लाइड, जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 
- आरोपियों के स्पर्म का सैंपल लिया जाएगा। इसके बाद प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 
- घटनास्थल पर मिले प्यूबिक हेयर का मिलान कराया जाएगा। 
- आरोपियों के पास से मिली चप्पल। इन पर कीचड़ लगी है। इनका मौके पर मिली कीचड़ से मिलान कराया जाएगा। 
- आरोपियों के कपड़े। 
विज्ञापन
Minor Girl Sexual Assault And Murder Case Police Filed Charge Sheet
हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी, लाल घेरे में आरोपी राहुल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली है। युवक एक साल पहले किशोरी के पिता की सब्जी की ठेल पर काम करता था। लॉकडाउन से पहले काम छोड़कर चला गया था। दोनों ने किशोरी को पकड़ने के बाद दुष्कर्म किया। हत्या करके फरार हो गए। बता दें कि सिकंदरा क्षेत्र के गांव की किशोरी शुक्रवार दोपहर को दो बजे शौच के लिए गई थी। शाम चार बजे किशोरी का शव घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल में तालाब में पड़ा मिला था। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। चेहरे पर चोट के पांच निशान थे।

सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या: चीखने पर आरोपी ने मुंह में ठूंसा था दुपट्टा, बचने को किशोरी ने किया था संघर्ष
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed