आगरा में थाना फतेहाबाद पुलिस ने दो लुटेरों और एक मोबाइल विक्रेता को गिरफ्तार किया है। गैंग राह चलते वाहन चालकों से लिफ्ट लेकर मोबाइल, रुपये और वाहन की लूट करता था। मोबाइल विक्रेता लूट के मोबाइल को खरीदकर उनके पार्टस बेच देता था। एक आरोपी फरार है। उसकी पुलिस तलाश कर रही है। गैंग ने 14 अक्तूबर को सारंगपुर, फतेहाबाद निवासी राजकुमार से लूट की थी। राजकुमार दुकान बंद करके घर जा रहे थे। फतेहाबाद में रेलवे लाइन के पास बदमाशों ने लिफ्ट के बहाने रोककर मोबाइल, 20 हजार रुपये और बाइक लूटी थी। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में लगी थी। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर निबोहरा रोड स्थित रेलवे अंडरपास के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपियों में पिनाहट निवासी सचिन तोमर, ओमवीर और मंसुखपुरा के गांव महगोली निवासी आकाश तोमर हैं। उनके पास से लूटा गया मोबाइल, तमंचा और 4070 रुपये बरामद किए गए।
{"_id":"619cfacca5269758d044c64e","slug":"miscreants-take-lift-and-loot-people-agra-police-arrests-three-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर लूटता था गैंग: फतेहाबाद लूट का आगरा पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, लखनऊ एक्सप्रेस वे पर लूटी थी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देकर लूटता था गैंग: फतेहाबाद लूट का आगरा पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, लखनऊ एक्सप्रेस वे पर लूटी थी कार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
आगरा: लुटेरों की जानकारी देते एसपी सिटी विकास कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों से मिला लूट का सामान
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उनका एक साथी दीपक उर्फ दीपू है। चारों ने राजकुमार से लूट की थी। इसके बाद रुपये आपस में बांट लिए थे।
एसपी सिटी विकास कुमार
- फोटो : अमर उजाला
ओमवीर की मोबाइल की दुकान है। वह लुटेरों से लूट के मोबाइल खरीदता था। उनके पाट्र्स को रिपेयरिंग में प्रयोग करता है। ग्राहकों से रुपये ले लेता है। आरोपी दीपक के पास पीड़ित राजकुमार की बाइक है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ एक्सप्रेस वे पर लूटी थी कार
पुलिस की पूछताछ में आरोपी सचिन तोमर ने बताया कि आकाश और दीपू के साथ अप्रैल में आई-10 कार लूटी थी। कार में दो व्यक्ति दिल्ली की तरफ से आ रहे थे। रहनकलां टोल पर उनसे लिफ्ट ली थी।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी सचिन तोमर ने बताया कि आकाश और दीपू के साथ अप्रैल में आई-10 कार लूटी थी। कार में दो व्यक्ति दिल्ली की तरफ से आ रहे थे। रहनकलां टोल पर उनसे लिफ्ट ली थी।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का फाइल फोटो
लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चढ़ने के बाद छह-सात किलोमीटर दूर जाने के बाद कार को लघुशंका के लिए रुकवाया था। इसके बाद तमंचा दिखाकर कार लूट ली थी। उनका गैंग रास्ते में लोगों से लूटपाट करते हैं।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: हिंदू महासभा ने किया शाही ईदगाह पर बालगोपाल का जलाभिषेक करने का एलान
श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: हिंदू महासभा ने किया शाही ईदगाह पर बालगोपाल का जलाभिषेक करने का एलान