{"_id":"6086d0b58ebc3e8d3071be56","slug":"mother-dies-of-heart-attack-after-hearing-the-death-of-corona-infected-son-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: संक्रमण से बेटे की मौत, गम में मां ने दम तोड़ा, एक साथ जलीं दोनों की चिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: संक्रमण से बेटे की मौत, गम में मां ने दम तोड़ा, एक साथ जलीं दोनों की चिताएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 27 Apr 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
निर्भय और उनकी मां ऊषा, दोनों जलती चिताएं (बीच में)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में कोरोना संक्रमण की महामारी के बीच एक के बाद एक मन को झकझोर देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। सोमवार को जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर मां तड़प उठी। बेटे के गम में उसने भी दम तोड़ दिया। मां-बेटे का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। एक साथ दोनों की चिताएं जलीं तो लोगों की आंखें नम हो गईं।
2 of 5
निर्भय और उनकी मां ऊषा
- फोटो : अमर उजाला
खंदारी में रहने वाले 44 वर्षीय निर्भय चौरड़िया कोरोना संक्रमित थे। वह एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती थे। रविवार रात दो बजे निर्भय की मौत हो गई। जैसे ही बेटे की मौत की खबर मां ऊषा चौरड़िया को मिली। वह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उन्हें हृदयाघात हो गया। कुछ देर में उनकी भी मौत हो गई।
3 of 5
निर्भय
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मां और बेटे के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से रामलाल आश्रम, सिकंदरा के पास स्थित श्मशान घाट पर ले जाया गया। दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में विमल जैन ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मां-बेटे की जलतीं चिताएं
- फोटो : अमर उजाला
श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के अध्यक्ष राजकुमार जैन का कहना है कि इस घटना से सभी को झकझोर दिया है। उन्होंने अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग पूरी सावधानी बरतें।
विज्ञापन
5 of 5
निर्भय का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इस तरह के दृश्य नहीं देखे हैं। कोरोना महामारी के दौर में हम खुद जागरूक नहीं होंगे, तो हमारी मदद नहीं हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।