{"_id":"6a053905bae4f92e0106f692","slug":"mother-heartbreaking-cry-after-yamuna-tragedy-leaves-agra-in-tears-2026-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यमुना हादसा: बेटे की फोटो सीने से लगाकर बिलखती मां, बोली- 'एक बार मेरा लाल वापस ला दो', रुला देंगी तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना हादसा: बेटे की फोटो सीने से लगाकर बिलखती मां, बोली- 'एक बार मेरा लाल वापस ला दो', रुला देंगी तस्वीरें
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 14 May 2026 08:22 AM IST
सार
आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में यमुना नदी में डूबने से 13 वर्षीय विक्की समेत चार लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। इकलौते बेटे को खोने के बाद मां की चीखें और बहनों का विलाप हर किसी की आंखें नम कर रहा है।
विज्ञापन
1 of 10
बेटे की तस्वीर के साथ बिलखती मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विक्की मेरे लाल तू क्यों चला गया। मेरी गोद में आ जा। एक बार मेरे लाल को कोई लाैटा दो। मैं वापस नहीं जाने दूंगी। अपनी गोद में बैठा लूंगी...। शोभा नगर, ट्रांस यमुना में भूरी सिंह के घर से बुधवार को करुण क्रंदन गूंजता रहा। इससे आसपास के लोग के दिल को झकझोर दिया। इकलाैते बेटे विक्की की माैत से पूरा परिवार टूट गया है।
मां गोमती बेहाल हैं। कभी बेहोश हो जाती हैं। कभी इधर-उधर बेटे को तलाशने लगती हैं। उसकी फोटो गोद में उठाकर रोने लगती हैं। चीखते हुए बेटे को बुलाने की जिद करने लगती हैं। बहते आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जो लोग मां को चुप कराने की कोशिश करते हैं, उनकी आंखों से खुद आंसू बहने लगते हैं।
शोभा नगर निवासी भूरी सिंह के बेटे साैरभ की एक साल की बेटी नित्या का सोमवार रात को जन्मदिन था। उसके ससुराल से रिश्तेदार आए थे। मंगलवार सुबह राकेश के भाई भूरी सिंह का 13 वर्षीय बेटा विक्की बहन संध्या, काजल, रिश्तेदार महक, रिया, कान्हा और अंशुल के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने जाने की कहकर घर से निकले थे।
Trending Videos
2 of 10
विलाप करती मां
- फोटो : अमर उजाला
स्वीमिंग पूल बंद होने पर 1 किलोमीटर की दूरी पर यमुना में नहाने चले गए थे। गहरे पानी में जाने की वजह से विक्की और रिया डूबने लगे थे। उन्हें बचाने के लिए अन्य बहन और भाई पानी में गए तो वो भी डूब गए थे। किनारे पर खड़ी बहन संध्या ने शोर मचाया था। गोताखोरों ने आकर काजल और अंशुल को बाहर निकाल लिया था। बाकी चारों डूब गए थे। बाद में उनके शव बरामद हुए थे
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
बहन की बिगड़ी हालत
- फोटो : अमर उजाला
विक्की का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। रात में बहन काजल की हालत बिगड़ गई। इस पर उसे परिवार के लोग अस्पताल ले गए। उपचार के बाद घर लेकर आए। तयेरे भाई की माैत से वो बेहाल है। बार-बार विक्की को याद करके रोये जा रही है। उसे परिवार के लोग किसी तरह संभाल रहे हैं।
4 of 10
यमुना हादसा
- फोटो : अमर उजाला
अब काैन बनेगा सहारा
बेटे विक्की की माैत से पिता राकेश का भी हाल बेहाल है। उनके भी आंसू नहीं रुक रहे हैं। पहले वो बेटियों और पत्नी को संभालते हैं। बाद में खुद भी रोने लग जाते हैं। उनका दर्द किसी से देखा नहीं जा रहा है। जब कोई बात करता है तो कहने लगते हैं कि बेटा बुढ़ापे की लाठी बनता मगर हादसे ने उसे छीन लिया। अब काैन सहारा बनेगा।
विज्ञापन
5 of 10
विलाप करते विक्की के पिता
- फोटो : अमर उजाला
बहन बोलीं, भाई ने मांगी थी गियर वाली साइकिल
राकेश की चार बेटियां हैं। इनमें दो बेटी पूनम और मोहनी की हाल में शादी की थी। वहीं दो बेटी संध्या और सलोनी अभी छोटी हैं। भाई की माैत से बहनों का बुरा हाल है। उनके आंसू नहीं रुक रहे हैं। वो बोल रही हैं कि अब किसे राखी पहनाएंगी। काैन उनसे अपनी जिद पूरी कराएगा। भाई का 18 जुलाई को जन्मदिन आने वाला था। उसने गिरयर वाली साइकिल मांगी थी। अब वो किसे साइकिल दिलाएंगी। चारों बहन के आंसू नहीं रुक रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।