{"_id":"6858c7a6094de2a98b070076","slug":"mother-of-nine-children-absconded-after-killing-her-husband-with-her-lover-in-kasganj-see-photos-2025-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: नौ बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला... लाश को यहां लगाया ठिकाने, पड़ गए कीड़े; पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नौ बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला... लाश को यहां लगाया ठिकाने, पड़ गए कीड़े; पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 23 Jun 2025 09:46 AM IST
सार
कासगंज में प्रेमी के साथ मिलकर नौ बच्चों की मां ने अपने पति की हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को ट्यूबवेल के हौज में फेंक दिया। इसके बाद छह बच्चों को सड़क पर छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 10
आरोपी महिला रीना और उसके पति रतीराम की फाइल फोटो, जांच करने पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कस्बा भरगैन में 9 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। शव को ट्यूबवेल के हौज में फेंक दिया। वारदात के बाद बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।
सूचना पर रविवार को एसपी, एएसपी, सीओ समेत अन्य अधिकारी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मृतक के भाई अरविंद की तहरीर पर भाभी रीना और उसके प्रेमी हनीफ के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी।
2 of 10
kasganj murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रीना और हनीफ के हो गए थे प्रेम संबंध
जिला फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज में गांव उलियापुर निवासी रतीराम नट (50) पत्नी रीना और बच्चों के साथ ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए एक हफ्ते पहले भरगैन आया था। शादी के बाद रतिरात पत्नी और बच्चों के साथ वल्लूपुर में रहता था। रीना का मायका भरगैन कस्बे में ही है और भरगैन निवासी हनीफ से उसके संबंध थे।
3 of 10
जांच करने पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
17 जून की रात में प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला
हनीफ ईंट भट्ठे पर ठेकेदारी का काम करता था। दोनों के बीच संबंध की जानकारी होने पर 17 जून को रतीराम की पत्नी रीना से मारपीट हुई। आरोप है कि झगड़े के बाद रीना ने प्रेमी हनीफ के साथ मिलकर रतीराम की हत्या कर दी और उसके शव को जुल्फिकार के खेत में लगे ट्यूबवेल के हौज में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
जांच करने पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हुई रीना
18 जून की रात से रतीराम लापता था। 20 जून को रीना नौ में से अपने छह बच्चों को छोड़कर प्रेमी हनीफ के साथ फरार हो गई। तीन लड़कियों की शादी हो चुकी है। 21 जून को कस्बे के लोगों ने रोड किनारे बंद पड़े ईंट भट्ठे पर बच्चों को रोते-बिलखते देखा तो पुलिस को सूचना दी, तब पुलिस ने रतीराम के परिजन को खोजना शुरू किया।
विज्ञापन
5 of 10
जांच करने पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार को कस्बा के लोगों को तेज बदबू आई तो उन्होंने इधर-उधर देखा। इसके बाद ट्यूबवेल के हौज से रतिराम का शव मिला। सूचना पर थाना प्रभारी राम वकील सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, सीओ संतोष कुमार, निरीक्षक अपराध आरडी यादव ने भी पहुंचकर मुआयना किया। फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने शव को हौज से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने रीना के छह बच्चों को उनकी ननिहाल के लोगों को सौंप दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।