सब्सक्राइब करें

UP: दुनियाभर में सिमट रही ये भूरी चिड़िया...चंबल में बढ़ा रही कुनबा, देखभाल में जुटा वन विभाग; देखें तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 22 Jun 2025 03:20 PM IST
सार

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि प्रजनन सीजन (मई-जून) में थिक नी की मौजूदगी उत्साहजनक है। उम्मीद है कि इंडियन स्कीमर की तरह ये भी चंबल को अपना स्थाई ठिकाना बनाएगी।

विज्ञापन
Thick Knee give eggs in Chambal river of Agra
थिक नी चिड़िया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) की रेड लिस्ट में शामिल थिक नी भले ही दुनिया में खतरे में पड़ गई हो, लेकिन चंबल नदी में इनकी संख्या बढ़ने की आस जगी है। थिक नी ने मई की शुरूआत में एक घोंसला बना कर 2 अंडे दिए थे। एक अंडे से चूजा भी निकल आया है।


 
Trending Videos
Thick Knee give eggs in Chambal river of Agra
चंबल किनारे दिए अंडे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाह के रेंजर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि जनवरी में कराए गए सर्वे में 48 थिक नी मिली थी। अमूमन सर्दी के मौसम में पाकिस्तान, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया, वियतनाम से चंबल में दस्तक देने वाली थिक नी अप्रैल में वापसी की उड़ान भर लेती थीं। पर, इस बार प्रजनन सीजन (मई-जून) में इनकी मौजूदगी उत्साहजनक है। उम्मीद है कि इंडियन स्कीमर की तरह थिक नी भी चंबल को अपना स्थाई ठिकाना बनाएगी। इसका वैज्ञानिक नाम बुरहिनस इंडिकस है। स्थानीय लोग भूरी चिड़िया के नाम से पुकारते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Thick Knee give eggs in Chambal river of Agra
भूरी चिड़िया के रूप में भी जानी जाती है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिन में नदी किनारे शांत रहती है रात्रिचर चिड़िया
थिक नी रात्रिचर चिड़िया है। दिन में नदी किनारे शांत बैठी रहती है। इनके पैर लंबे होते हैं, पंजा पीले रंग का होता है। शरीर का ऊपरी हिस्सा भूरे रंग का धारी और धब्बेदार होता है। निचले हिस्से का रंग सफेद होता है। छोटी चोंच का सिरा काला होता है। नर-मादा एक जैसे होते हैं। इनका आकार 35-40 सेमी, वजन 750 ग्राम होता है। नदी के कीड़े-मकोड़े इनका भोजन होते हैं।

 
Thick Knee give eggs in Chambal river of Agra
ग्रेट थिक नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेट थिक नी से भी है गुलजार
चंबल सेंक्चुअरी की बाह रेंज में ग्रेट थिक नी की भी मौजूदगी है। ग्रेट थिक नी का वैज्ञानिक नाम एसाकस रिकरविरोस्ट्रिस है। इसका रूप रंग थिक नी जैसा ही होता है। आकार कुछ बड़ा होता है। ये भी आईयूसीएन की रेड लिस्ट में शामिल हैं।

 
विज्ञापन
Thick Knee give eggs in Chambal river of Agra
चंबल नदी किनारे बनाया ठिकाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे पहुंचें चंबल
चंबल सेंक्चुअरी का नंदगवां घाट आगरा से 85 और इटावा से 40 किमी की दूरी पर है। सैलानी यहां बस या टैक्सी से पहुंच सकते हैं। नंदगवां के इंटरप्रिटेशन सेंटर से देसी सैलानी 50 रुपये तथा विदेशी 600 रुपये का शुल्क देकर ईको टूरिज्म सेंटर को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें-UP: ऑनलाइन शाॅपिंग में पूर्व प्रधानाचार्य को ये एक गलती पड़ गई भारी, गंवा दिए 97 हजार से अधिक रुपये

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed