{"_id":"66992e333bfef8f66103c9f5","slug":"mudia-mela-2024-pilgrims-arrived-in-for-govardhan-parikrama-2024-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mudia Mela 2024: मुड़िया मेले में उमड़ी भीड़, शुरू हुई परिक्रमा... देखिए आस्था के 'मिनी कुंभ' की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mudia Mela 2024: मुड़िया मेले में उमड़ी भीड़, शुरू हुई परिक्रमा... देखिए आस्था के 'मिनी कुंभ' की तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Jul 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
Mudia Mela 2024
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र गिरिराज जी की धरा पर बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय मुड़िया पूर्णिमा मेले के दूसरे दिन भक्तों की भारी भीड़ पहुंची। आस्था के समुद्र में भक्ति ने ऐसा गोता लगाया कि इंद्रदेव भी झूम उठे और उमस, गर्मी से बेहाल हो रहे भक्तों पर जमकर बारिश की। इससे महिलाओं-बच्चों और बुजुर्गों का अपने आराध्य के प्रति उत्साह और श्रद्धा भाव देखते ही बना।
Trending Videos
Mudia Mela 2024
- फोटो : अमर उजाला
इंद्रदेव की कृपा मानकर श्रद्धालु बिना रुके गिरिराजजी की परिक्रमा करते रहे। ऐसा लग रहा था मानो इंद्रदेव भी राधा-श्याम और गिरिराज महाराज की भक्ति में भावुक हो गए हों। जिला प्रशासन का अनुमान है कि दो दिन में करीब 10 लाख लोगों ने परिक्रमा लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mudia Mela 2024
- फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा मार्ग पर हुआ जलभराव
परिक्रमा मार्ग पर भरा पानी बारिश से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन गिरिराज परिक्रमा मार्ग क्षेत्र में पार्किंग स्थलों और कच्चे व पक्के मार्गों में पानी भर गया। गिरिराज परिक्रमा मार्ग के जतीपुरा, आन्यौर, राधाकुंड रामलीला मैदान में जलभराव होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कच्चे परिक्रमा मार्ग में फिसलन पैदा हो गई। इसके बावजूद भक्तों के कदम नहीं थमे।

जाम से निपटने के इंतजाम हुए ध्वस्त, हर रोज फंसे वाहन
मुड़िया पूर्णिमा को देखते हुए जिला पुलिस और प्रशासन ने जाम से निपटने के इंतजाम किए हैं। मगर, बृहस्पतिवार सुबह यह इंतजाम फेल हो गए। मथुरा शहर में जैसे ही बाहरी जिलों, प्रदेशों से श्रद्धालुओं का बस और ट्रेनों से भारी संख्या में आगमन हुआ। शहर में जाम लग गया। स्थानीय लोगों से लेकर श्रद्धालुओं तक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहरवासियों ने जाम से बचने के लिए स्टेशन रोड, भैंस बहोरा वाला मार्ग चुना। यह मार्ग भी वाहनों की भारी तादात आने के चलते दिनभर जाम से जूझता रहा। इधर, शहर के मथुरा जंक्शन से लेकर नया बस अड्डा, गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा, मसानी चौराहा, कृष्णा नगर में भी जाम लग गया।

गोवर्धन के साथ ही ब्रज के अन्य स्थलों में होने लगी भीड़
मुड़िया पूर्णिमा पर गोवर्धन के साथ ही ब्रज के अन्य स्थलों में भी भीड़ होने लगी है। भक्त गिरिराज महाराज की परिक्रमा के बाद बरसाना के राधारानी मंदिर, बलदेव के दाऊजी मंदिर, वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर, मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि, द्वारिकाधीश मंदिर में भी पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक श्रद्धालु बरसाना के राधारानी मंदिर और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पर पहुंच रहे हैं।