फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनपुरी में बोले मुलायम: नफरत की राजनीति कर रही भाजपा, सपा का विजन विकास, पूरी पार्टी अखिलेश के साथ

Thu, 14 Apr 2022 08:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Apr 2022 08:34 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav targets The BJP Government in Mainpuri
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार बृहस्पतिवार को मैनपुरी पहुंचे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। विधानसभा क्षेत्रवार कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। अखिलेश ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए काम करें। विधानसभा चुनाव में समाज के हर वर्ग ने हमको वोट दिया है। हमारा वोट प्रतिशत भी बढ़ा है।



राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया है, उसके अनुसार ही पार्टी काम करेगी। हर अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न का विरोध किया जाएगा। जन समस्याओं के निराकरण के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाई जाएगी। चुनाव खत्म होते ही महंगाई बढ़ गई है। डीजल, पेट्रोल, खाद महंगी हुई है। घर बनाना मुश्किल हो गया है। उद्योग, रोजगार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है लेकिन कहीं न कहीं चूक जरूर हुई है। चुनाव आयोग द्वारा अपडेशन के बाद समीक्षा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता सीधे कार्यकर्ताओं से संपर्क रखें। कार्यकर्ता का उत्पीड़न होने पर विरोध करें।

Mulayam Singh Yadav targets The BJP Government in Mainpuri
मैनपुरी में सपा कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

पूरी पार्टी अखिलेश के साथ : मुलायम

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। पूरी पार्टी अखिलेश के साथ है। युवाओं को मार्ग दर्शन दिया जाए। युवा नेतृत्व भी तैयार करें। मैनपुरी के लोगों ने हमेशा साथ दिया है। पहली बार सांसद बनाया तो रक्षा मंत्री जैसी जिम्मेदारी मिली। समाजवाद का मैनपुरी की जनता ने हमेशा साथ दिया है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है जबकि सपा का विजन विकास का रहा है। पांच साल तक जनता के बीच जाकर उनकी हर समस्या में साथ खड़े हों। आने वाला समय समाजवादियों का ही है। 

Mulayam Singh Yadav targets The BJP Government in Mainpuri
सपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद - फोटो : अमर उजाला

बंद कमरे में किया संवाद

मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने बंद कमरे में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पहले विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी, फिर भोगांव, किशनी उसके बाद करहल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। पार्टी पदाधिकारियों से संगठन और चुनाव का फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav targets The BJP Government in Mainpuri
मैनपुरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

निजी कार्यक्रम में भी की शिरकत

अखिलेश यादव सैफई से सीधे हिंदपुरम पहुंचे। यहां डॉक्टर अवधेश यादव के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लिया। हिंदपुरम पहुंचे कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय पहुंचने को कहा। 15 मिनट रुकने के बाद सपा कार्यालय पहुंच गए।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav targets The BJP Government in Mainpuri
अग्निकांड के पीड़ित किसानों से मिले अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित किसानों से मिले अखिलेश

करहल सीट से विधायक अखिलेश यादव बृहस्पतिवार की शाम विधानसभा क्षेत्र के गांव विक्रमपुर पहुंचे। आग लगने से गेहूं के जले खेतों के पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। औंछा क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में एक सप्ताह पूर्व गेहूं की फसल जलने से 38 किसानों का नुकसान हुआ था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed