सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद में नड्डा ने घर-घर जाकर मांगे वोट: मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा अध्यक्ष को तिलक लगाकर किया स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Jan 2022 08:05 PM IST
सार

शिकोहाबाद के बड़ा बाजार में मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को तिलक लगाकर स्वागत किया। समर्थकों ने पुष्पवर्षा की।

विज्ञापन
Muslim women welcome BJP President JP Nadda by applying tilak in firozabad
जेपी नड्डा को तिलक लगाती मुस्लिम महिला - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने रविवार को फिरोजाबाद के शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी ओमप्रकाश वर्मा के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे। ढोल नगाड़े के साथ टोली के रूप में निकले जेपी नड्डा ने लोगों से भाजपा को वोट की अपील की। इस दौरान बड़ा बाजार में मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा अध्यक्ष की आरती उतारकर स्वागत किया। समर्थकों ने पुष्पवर्षा की। जनसंपर्क से पहले जेपी नड्डा ने शिकोहाबाद स्थित गेस्ट हाउस में भाजपा के पदाधिकारियों और प्रबुद्धजनों से संवाद किया। 



नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश अगले 20-25 वर्ष किस दिशा की ओर जाएगा, इसका भाग्य तय करने वाला यह चुनाव है। सपा, बसपा और कांग्रेस जो अपनी पार्टी को लोकतांत्रिक तरीके से नहीं चला सकते, वो उत्तर प्रदेश को क्या चलाएंगे। सपा मुखिया पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव अपने शासन में बिजली तक नहीं दे पाए, वो मुफ्त बिजली क्या देंगे। भाजपा सरकार ने प्रदेश के गरीब परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन देने, महिलाओं, बेटियों को सुरक्षा, सम्मान और समग्र विकास कराने का काम किया है। 

Trending Videos
Muslim women welcome BJP President JP Nadda by applying tilak in firozabad
जेपी नड्डा को नारियल भेंट करतीं मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र के बड़ा बाजार में जिले के पांचों विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर कर वोट मांगे। भाजपा अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ता जयश्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। बड़ा बाजार में गुड़ मंडी के समीप मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने भाजपा अध्यक्ष की आरती उतारी व नारियल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान नड्डा ने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim women welcome BJP President JP Nadda by applying tilak in firozabad
जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल - फोटो : अमर उजाला
जनसंपर्क के दौरान जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन, सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, महापौर नूतन राठौर,  प्रदेश प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव और जिले के सभी भाजपा प्रत्याशी मुख्य रूप से मौजूद थे। 
 
Muslim women welcome BJP President JP Nadda by applying tilak in firozabad
शिकोहाबाद में जनसंपर्क करते जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
नड्डा के सामने कई लोग हुए भाजपा में शामिल 
भाजपा अध्यक्ष नड्डा के समक्ष ब्रजेश उपाध्याय पचोखरा पैठ वाले, बसपा से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके ठाकुर विश्वदीप सिंह, वीरेश कुमार ददुआ और प्रसपा नेता राधाकिशन राजपूत ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। जेपी नड्डा ने कहा कि ब्रजेश उपाध्याय के आने से ब्राह्मण समाज और ठाकुर विश्वदीप के आने से क्षत्रिय समाज को मजबूती मिलेगी। 
विज्ञापन
Muslim women welcome BJP President JP Nadda by applying tilak in firozabad
जेपी नड्डा के साथ समर्थकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कोविड प्रोटोकॉल का नहीं हुआ पालन 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जब शिकोहाबाद के बड़ा बाजार में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने निकले तो उनके साथ भीड़ साथ दिखाई दी। नड्डा एवं भाजपा के प्रमुख नेता तो मास्क लगाए दिखाई दिए। लेकिन उनके साथ चल रही भीड़ ने कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed