{"_id":"5cb0258fbdec221446319d18","slug":"navratri-2019-sanchauli-devi-mandir-nandgaon-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां देवी स्वरूप में विराजमान हैं भगवान श्रीकृष्ण, 'सच्ची सहेली' बन राधा को दिए थे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां देवी स्वरूप में विराजमान हैं भगवान श्रीकृष्ण, 'सच्ची सहेली' बन राधा को दिए थे दर्शन
ब्रज में यूं तो कई मंदिर हैं, लेकिन नंदगांव के सांचौली गांव में मां सांचौली देवी का मंदिर है, वो अपने आप में अनूठा है। यहां जन जन के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण देवी स्वरूप में विराजमान हैं। मान्यता है कि मां सांचौली देवी सांची अलि (सच्ची सहेली) बन भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। जो भक्त सच्चे मन से मनोकामना करता है, मां सांचौली उसे पूरा करती हैं।
2 of 5
फाइल फोटो
सांचौली देवी मंदिर के पुजारी दीनदयाल पाराशर के अनुसार कन्हैया नंदगांव से गाय चराने के लिए आसपास के वनों में भ्रमण करते थे। वृषभानु नंदिनी राधारानी उनसे मिलने वन में आती थीं। बरसाना से राधारानी अपनी सखियों के साथ कन्हैया से मिलने चलीं, तभी वृषभानु बाबा ने उन्हें टोका कि राधा तुम कहां जा रही हो। इस पर राधा जी के मुख से अचानक निकल गया कि वो देवी मां की पूजा के लिए जा रही हैं। इतना सुनते ही वृषभानु जी ने उनके साथ अपने सेवकों को भेज दिया ताकि वो देखकर आएं कि राधे जू किस देवी की पूजा करती हैं।
3 of 5
फाइल फोटो
सेवकों को अपने साथ चलता देख राधा जी विचलित हो उठीं और कृष्ण मिलन का भेद खुल जाने से डर गईं। ऐसी विषम परिस्थिति में राधारानी ने मन ही मन प्रार्थना की कि हे यशोदा नंदन आज आप मेरी लाज रखें और सांची अलि (सच्ची सहेली) की भांति मेरी सहायता करें। अंतर्यामी श्रीकृष्ण ने श्रीजी की पुकार को सुना और स्वयं चुनरी ओढ़कर देवी स्वरूप बनकर झाड़ियों में बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मंदिर में राधा-कृष्ण और मां सांचौली देवी की प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
जब राधारानी अपनी सखियों के साथ यहां आईं तो उन्होंने देखा कि श्याम सुंदर स्वयं देवी स्वरूप में विराजमान हैं। उनके मुख से बरबस ही निकल गया धन्य हो सांची अलि। उसी दिन से यहां देवी मां का यह स्वरूप उस वन में स्थापित हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
महिला श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालु राधा शर्मा ने बताया कि मां सांचौली देवी सभी भक्तों की मुरादें पूरी करने वाली हैं। हिमांशी शर्मा ने बताया कि देवी मां के दरबार में अरजी लगाने के बाद ही परिवार में कोई नया कार्य शुरू किया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।