{"_id":"5d7e4a798ebc3e0140317cc3","slug":"new-jersey-governor-phil-murphy-visits-tajmahal-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल देखकर बोले न्यूजर्सी के गर्वनर- आज पूरी हुई 'चाहत', पत्नी भी रही साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल देखकर बोले न्यूजर्सी के गर्वनर- आज पूरी हुई 'चाहत', पत्नी भी रही साथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
न्यूजर्सी के गवर्नर पत्नी टैमी मर्फी के साथ ताजमहल में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूजर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने पत्नी टैमी मर्फी के साथ रविवार को ताजमहल का दीदार किया। संगमरमरी स्मारक को देख गवर्नर बरबस ही बोल उठे, बरसों पुराना सपना आज पूरा हुआ। वह लगभग घंटेभर ताज में रहे। इस दौरान वह पच्चीकारी से लेकर इसका इतिहास जानने को उत्सुक दिखे। उनके साथ 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी था।
2 of 5
ताजमहल में न्यूजर्सी के गवर्नर पत्नी टैमी मर्फी के साथ
- फोटो : अमर उजाला
न्यूजर्सी के गवर्नर सुबह लगभग 10.15 बजे अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल पहुंचे। दुनियाभर को आकर्षित करने वाले ताज को देखकर वह भी इसकी धवलता के कायल हो गए।
3 of 5
न्यूजर्सी के गवर्नर पत्नी टैमी मर्फी के साथ ताजमहल में
- फोटो : अमर उजाला
गवर्नर और उनकी पत्नी स्मारक की दीवारों पर हो रही पच्चीकारी से काफी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। रेड सेंड स्टोन प्लेटफार्म से स्मारक को निहारने के दौरान उनके मुंह से बस यही निकल रहा था, ब्यूटीफुल...ब्यूटीफुल।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सेंट्रल टैंक स्थित डायना सीट पर बैठकर फोटो खिंचाते गर्वनर और उनकी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
गवर्नर और उनकी पत्नी भी खुद को सेंट्रल टैंक स्थित डायना सीट पर बैठकर फोटो खिंचवाने से नहीं रोक सके। मर्फी ने अपने साथ चल रहे गाइड को बताया कि वह कई बार भारत आ चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल का भ्रमण करते न्यूजर्सी के गवर्नर और उनकी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल भ्रमण का कार्यक्रम भी कई बार बनाया लेकिन किन्हीं कारणों से यहां नहीं पाए। अब जाकर ताजमहल देखने का उनका सपना पूरा हुआ है। कहा कि यहां गुजारे सुनहरे पल उन्हें हमेशा याद रहेंगे। गाइड नितिन सिंह ने ताज के इतिहास के बारे में जानकारी दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।