{"_id":"608fb686a7ac03723670fc81","slug":"old-woman-carried-dead-body-of-husband-on-e-rickshaw-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: नहीं मिली एंबुलेंस, पति के शव को ई-रिक्शा पर बांधकर ले गई बुजुर्ग महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: नहीं मिली एंबुलेंस, पति के शव को ई-रिक्शा पर बांधकर ले गई बुजुर्ग महिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 04 May 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ई-रिक्शा पर पति के शव को पकड़े हुए बैठी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना संकट काल में ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रश्न चिन्ह लगा रही हैं। फिरोजाबाद जिले से इसी तरह का मामला सामने आया है। रविवार को एक बुजुर्ग महिला अपने बीमार पति को ई-रिक्शा से सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आईं, जहां चिकित्सकों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। मरीज की मौत के बाद शव ले जाने को एंबुलेंस या शव वाहन नहीं मिला तो बुजुर्ग महिला को पति के शव को ई-रिक्शा से बांधकर ले जाना पड़ा।
2 of 5
ई-रिक्शा पर पति के शव को पकड़े हुए बैठी महिला
- फोटो : अमर उजाला
थाना लाइनपार इलाके के मोहल्ला रामनगर निवासी 65 साल की महिला रविवार को बीमार पति को ई-रिक्शे से सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई। मरीज की हालत गंभीर थी। ट्रामा सेंटर में चेकअप के बाद चिकित्सक ने मरीज को मृत घोषित कर दिया।
3 of 5
सरकारी ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद
- फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके पति कई दिनों से बीमार थे। रविवार सुबह उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद वह बीमार पति को ई-रिक्शा से सरकारी ट्रामा सेंटर में चेकअप कराने आईं थी। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ई-रिक्शा पर पति के शव को पकड़े हुए बैठी महिला
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि मरीज की मौत के बाद अस्पताल स्टाफ ने शव वाहन की व्यवस्था नहीं की, जबकि प्रोटोकाल के आधार पर शव को घर तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस या शव वाहन का बंदोबस्त करना था। इसके बाद बुजुर्ग महिला को पति के शव को ई-रिक्शा से ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
ई-रिक्शा पर पति के शव को पकड़े हुए बैठी महिला
- फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग महिला ई-रिक्शा पर पति के शव को संभाल नहीं पा रही थीं। इसलिए शव को ई-रिक्शा से बांधना पड़ा था। रास्ते में जिस किसी की भी नजर ई-रिक्शा पर नजर पड़ी, वह स्वास्थ्य व्यवस्था को कोसता नजर आया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।