फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला फाउंडेशन: पुलिसवालों ने रक्तदान कर निभाया मानवता का फर्ज, ये लोग भी बने महादानी

Mon, 24 May 2021 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 May 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
People donated blood in Amar Ujala Foundation blood donation camp in Firozabad
रक्तदान शिविर में रक्तदान करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में किया गया। इसमें विभिन्न संगठनों के साथ स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने के लिए लोग आए। इन लोगों ने 18 यूनिट रक्तदान किया। अमर उजाला  फाउंडेशन की ओर से रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोविड-19 के नियमों का पालन कराते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. आलोक कुमार और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. गरिमा सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। 35 से ज्यादा लोगों की हीमोग्लोबिन की जांच की गई। जिनमें मानक के अनुसार हीमोग्लोबिन पाया गया, उन्होंने रक्तदान देकर पुनीत कार्य किया। इस दौरान एसए ब्लड डोनेट क्लब के अध्यक्ष अमित गुप्ता, रेडक्रास सोसाइटी से विकास पालीवाल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग, महिला महानगर व्यापार मंडल की अध्यक्ष अनुपम शर्मा, सेवा पथ जन कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा गुप्ता, माथुर वैश्य क्लब सहित अन्य समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

People donated blood in Amar Ujala Foundation blood donation camp in Firozabad
अमर उजाला फाउंडेशन ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला

इन लोगों ने किया रक्तदान
महिला व्यापार मंडल की उपाध्यक्ष मीनू अरोरा, डीएवी इंटर कॉलेज के शिक्षक हिमांशू शर्मा, माथुर वैश्य क्लब के पंकज गुप्ता, जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति की अध्यक्ष कल्पना राजौरिया, अश्वनी उपाध्याय, श्यामसुंदर सिंह, अमित जैन, तरुण सैनी, प्रधान अविनाश उपाध्याय, व्यापार मंडल के सूफियान कुरैशी, बिलाल कुरैशी, प्रमोद कुमार, संतोष कुमार, योगेंद्र सिंह, निखिल अग्रवाल, अभिषेक उपाध्याय आदि ने रक्तदान किया।

People donated blood in Amar Ujala Foundation blood donation camp in Firozabad
अमर उजाला फाउंडेशन रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
रक्तदान के बाद बोले युवा
रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य निखिल अग्रवाल ने कहा कि पहली बार रक्तदान करके काफी खुशी हुई। रक्तदान करना पुण्य का कार्य है। जब जानकारी हुई कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी है। अमर उजाला के शिविर में रक्तदान करने चला आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
People donated blood in Amar Ujala Foundation blood donation camp in Firozabad
वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह ने कहा कि आपदा के समय में हमारी ड्यूटी है कि किसी के काम आए। ड्यूटी से समय निकालकर रक्तदान करने आए हैं। उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। पहले कभी रक्तदान नहीं किया। सोचा कि रक्तदान किया जाए।
विज्ञापन
People donated blood in Amar Ujala Foundation blood donation camp in Firozabad
प्रभारी निरीक्षक जीआरपी प्रमोद कुमार और संतोष कुमार, - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक जीआरपी प्रमोद कुमार ने कहा कि जब हम किसी की जिंदगी बचा सकते हैं तो हम रक्तदान से पीछे क्यूं रहें। रक्तदान पुण्य का कार्य है। इसमें अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed