{"_id":"60aa80845699cf79d23fb500","slug":"three-person-died-after-shop-roof-collapsed-in-kasganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कासगंज हादसा: एक साल पहले हुई थी धीरज की शादी, मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज हादसा: एक साल पहले हुई थी धीरज की शादी, मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 May 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कासगंज हादसा: विलाप करते मृतक धीरज के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कासगंज में प्रभुपार्क के समीप हुए दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। यहां एक निर्माणाधीन दुकान का लिंटर गिर गया। मलबे में दबकर दुकान मालिक कुलदीप कुमार बिड़ला (44) निवासी, मजदूर राकेश (20) और धीरज कश्यप (20) की मौत हो गई। सात मजदूर घायल हो गए। गली छिपट्टी निवासी कुलदीप बिड़ला अपनी दुकान का लिंटर डलवा रहे थे। शनिवार रात से काम चल रहा था। रविवार की सुबह लिंटर गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। कुछ लोग लिंटर के ऊपर थे और कुछ नीचे। जेसीबी और हाईड्रा मशीन को मौके पर बुलाया गया। जिससे भवन की दीवारें तोड़ी गईं। इसके बाद मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। इनमें तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक धीरज की शादी एक साल पहले हुई थी। उसकी मौत की खबर सुनते ही पत्नी रो-रोकर बेसुध हो गई। अन्य परिजनों के भी आंसू नहीं थम रहे।
2 of 5
कासगंज हादसा: घटनास्थल पर डीएम और एसपी
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद डीएम सीपी सिंह, एसपी मनोज कुमार सोनकर, एएसपी आदित्य वर्मा, एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी, तहसील अजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया। हादसे में घायलों में राजकुमार, विजय, अजय, धरमपाल, धर्मेंद्र , हरी सिंह और सुरेंद्र शामिल हैं। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
3 of 5
कासगंज हादसा: घायल को ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में भर्ती घायल किसरौली निवासी विजय ने बताया कि जब लिंटर का मसाला खत्म हो गया तो सभी मजदूर मसाला बनाने में जुट गए। कुछ मजदूर नीचे थे कुछ लिंटर के ऊपर काम कर रहे थे। इसी बीच गार्डर खिसके और भरभराकर लिंटर गिर गया। जब तक कुछ समझ पाते मजदूर मलबे में दब गए। हम सरियों के बीच फंस गए। गनीमत थी कि मलबा इधर-उधर हट गया और स्वयं तो कोशिश की है और अन्य लोगों की मदद से मलबे से बाहर निकल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कासगंज हादसा: जेसीबी से हटाया गया मलबा
- फोटो : अमर उजाला
घायल मजदूर अजय और धर्मेंद्र ने बताया कि रात में लिंटर डालने का काम शुरू कर दिया था। जो सुबह तक पूरा नहीं हो पाया। सुबह मसाला बनाने में जुटे हुए थे। उस समय समझ ही नहीं पाए कि कब गार्डर खिसके और तेजी के साथ लिंटर का मलबा नीचे आ गया। बचाव के लिए चीखे और चिल्लाए। मलबे से लगी चोटों का दर्द था वहीं मौत के मुंह से बाहर निकलने की छटपटाहट भी थी। अस्पताल में भर्ती घायल में तीन मजदूर ऐसे हैं जिनके सीने और पसलियों में काफी गंभीर चोटें हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कासगंज हादसा: मृतक धीरज की मां और पत्नी के नहीं थम रहे आंसू
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में मरने वाले धीरज की शादी एक साल पहले हुई थी। उसकी मौत की खबर सुनते ही पत्नी उमा देवी सुध-बुध खो बैठी। धीरज के पिता राधेश्याम बीमार हैं। वह सांस रोगी है। बेटे की मौत के बाद वह टूट गए हैं। मां मीरा देवी दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। धीरज का एक भाई रवि है, उसकी भी शादी हो चुकी है। एक बहन है। उसकी अभी शादी नहीं हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।