{"_id":"6206836dd55d1b282435f68d","slug":"pm-narendra-modi-targets-opposition-parties-in-kasganj-rally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कासगंज में बोले पीएम मोदी: यूपी को दंगों और दबंगों से दूर रखना है, घोर परिवारवादी लोकतंत्र के लिए खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में बोले पीएम मोदी: यूपी को दंगों और दबंगों से दूर रखना है, घोर परिवारवादी लोकतंत्र के लिए खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 11 Feb 2022 09:17 PM IST
सार
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जो अपने परिवार से बाहर देख नहीं सकते वो यूपी का विकास कैसे करेंगे। ये घोर परिवारवादी लोग संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।
विज्ञापन
1 of 6
जनता का अभिवादन स्वीकारते प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी को दंगा और दबंग नहीं चाहिए, विकास की सरकार चाहिए। घोर परिवारवादियों से सावधान रहने की जरूरत है। घोर परिवारवादी लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा कि भीमराव आंबेडकर चाहते तो वह भी पार्टी बना लेते लेकिन उन्होंने पूरे देश को परिवार माना और पूरा जीवन उनकी सेवा में समर्पित कर दिया। पीएम ने कहा कि पहले चरण के चुनाव से साफ हो गया है कि भाजपा का परचम लहरा रहा है। परिवारवादियों की नैया डूबना तय है। पीएम ने सीएम के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि की ओर जाने वाले एक प्रमुख चौराहे का नाम भारत रत्न लता मंगेशकर के नाम एलान करने का स्वागत किया। कासगंज के पटियाली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने भी सपा को जमकर निशाने पर लिया। कहा कि भाजपा की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ, जबकि सपा के समय प्रदेश में 700 दंगे हुए थे।
2 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पटियाली विधानसभा क्षेत्र में दरियावगंज के फायर स्टेशन के सामने आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जो अपने परिवार से बाहर देख नहीं सकते वो यूपी का विकास कैसे करेंगे। ये परिवारवादी महलों में रहने वाले हैं, ये जमीनी हकीकत नहीं जानते। आपके पास ऐसा सीएम हैं जिन पर कोई आरोप नहीं है। गरीबों की रोजी रोटी की चिंता करता है। मैं यूपी के लोगों को सावधान करता हूं। ये परिवारवादी लोग इस समय बौखला गए हैं। अगर ये आएंगे तो सबसे पहले जनहित की योजनाओं पर ताला लगाएंगे। ये गरीबों का हित नहीं चाहते।
3 of 6
पीएम मोदी की सभा में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले अस्पतालों के नाम पर घोटाले होते थे। अब अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों का जाल बिछ गया है। ये लोग कोरोना पर रोटी सेकना चाहते थे। हमने जीवन बचाते हुए गरीबों के घर का चूल्हा जलवाया। राशन माफिया को ठिकाने लगा दिया। गरीबों का राशन अब हकदारों तक पहुंच रहा है। वन नेशन वन राशन कार्ड से अब कहीं भी राशन मिलेगा। कहा कि डर, अपराध और माफियाराज हो तो विकास नहीं होता। पहले हत्या, लूट और फिरौती आम बात थी। ये सब काम सीएम योगी ने बंद करा दिए हैं। इनके खिलाफ योगीजी ने लंबी लड़ाई लड़ी है। सुरक्षा के माहौल से समृद्धि का द्वार खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि हम बाहर से खाद लाए लेकिन किसानों पर बोझ नहीं पड़ने दिया। एक लाख करोड़ सब्सिडी के लिए बजट में रखा है। लघु उद्योगों को ढाई लाख करोड़ की मदद दी। डेढ़ करोड़ लोगों का रोजगार बचा। तीन हजार मासिक पेंशन की सुविधा गरीबों के लिए दी। गरीब कर्मचारियों को लाभ मिल रहा है। श्रम कार्ड दिया। घोर परिवारवादी सत्ता में हों तो सड़क नहीं बनती थी। एक परिवार के हित के लिए बिजली आती थी। चापलूसों को नौकरी मिलती थीं। परिवारवादी लोग देश और संविधान के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।
विज्ञापन
5 of 6
कासगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सरकार के कामों को गिनाने के साथ विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। कहा कि हमने पांच वर्ष में बिना भेदभाव के विकास किया। सरकार के एक हाथ में विकास की छड़ी है तो दूसरे हाथ में बुलडोजर का लीवर है। पांच वर्ष से पहले माफिया हावी थे। बेटियां स्कूल जाने से डरती थीं। आज माफिया-अपराधी जेल में हैं या फिर प्रदेश से बाहर हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।