फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुठभेड़: दरोगा के हत्यारोपी विश्वनाथ ने फिल्मी स्टाइल में दोनों हाथों से पुलिस पर दागी गोलियां

Sun, 28 Mar 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Mar 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
police encounter in agra: murder accused opened fire on police in filmy style
दरोगा प्रशांत का हत्यारोपी विश्वनाथ मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

शनिवार की शाम 6:30 बजे का वक्त था। जैतपुर का कमतरी पुल। दरोगा प्रशांत कुमार यादव के हत्यारोपी और 50 हजार के इनामी विश्वनाथ के आने की सूचना पर जैतपुर, खंदौली, खेड़ा राठौर थाने की पुलिस चौकन्नी खड़ी थी। फिरोजाबाद के उरावर क्षेत्र से बाइक से आने वाला विश्वनाथ पुलिस को देखकर चलती बाइक से कूद गया। पुलिस के मुताबिक उसने कूदते ही दोनों हाथों में तमंचा ताना और फिल्मी स्टाइल में पुलिसकर्मियों पर गोलियां दागीं। 



police encounter in agra: murder accused opened fire on police in filmy style
दरोगा हत्याकांड: घायल हत्यारोपी विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों घुटनों पर गोली लग गई। जख्मी होने के बाद भी करीब पांच गज की दूरी पर विश्वनाथ पुल के बीहड़ किनारे वाली रेलिंग तक पहुंच गया था। बीहड़ में कूदने से पहले ही पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार दोनों ओर से आठ राउंड फायरिंग हुई। पुल पर अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर घर लौट रहे चरवाहे और खेतों पर मौजूद किसान सहम गए।

police encounter in agra: murder accused opened fire on police in filmy style
घटनास्थल पर पड़ी हत्यारोपी की बाइक - फोटो : अमर उजाला
थाना खंदौली में तैनात दरोगा प्रशांत यादव की हत्या के बाद 50 हजार का इनामी इटावा के चकरनगर में अपना नया ठिकाना बनाने के लिए निकला था। एसओ खंदौली अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि चकरनगर के चंद्रपुरा गांव में विश्वनाथ ने 40 बीघा जमीन खरीदी है। पुलिस को जमीन के तीन बैनामों के कागज हाथ लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
police encounter in agra: murder accused opened fire on police in filmy style
हत्यारोपी विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला
विश्वनाथ ने पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर चंद्रपुरा में ठिकाना की योजना बनाई थी। कमतरी पुल से वाया जैतपुर चकरनगर के लिए उसके भागने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि हत्या की वारदात के बाद से उसने मोबाइल फोन यूज करना बंद कर दिया था। मुखबिर की सूचना पर एसओ जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह, एसओ खेड़ाराठौर प्रेम सिंह के साथ मिलकर घेराबंदी की और मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
police encounter in agra: murder accused opened fire on police in filmy style
शहीद दरोगा प्रशांत - फोटो : अमर उजाला

खंदौली के गांव नहर्रा में 24 मार्च को दो भाइयों शिवनाथ और विश्वनाथ के बीच पिता के खेत से आलू खोदने को लेकर विवाद हो गया था। शाम को विश्वनाथ खेत पर पहुंचकर मजदूरों को धमका रहा था। उसके हाथ में तमंचा था। इसकी सूचना पर दरोगा प्रशांत कुमार यादव एक सिपाही के साथ पहुंचे थे। तमंचा देखकर प्रशांत कुमार यादव विश्वनाथ को पकड़ने के लिए दौड़े थे। तभी विश्वनाथ ने गोली चला दी थी, जिसमें प्रशांत कुमार यादव शहीद हो गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed