{"_id":"605e0dce8ebc3e8d2901d6a8","slug":"number-of-alligators-increased-in-chambal-river","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंबल में बढ़ा घड़ियालों का कुनबा : नदी में छोड़े गए 35 नए 'मेहमान', रोमांचित कर देंगी ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल में बढ़ा घड़ियालों का कुनबा : नदी में छोड़े गए 35 नए 'मेहमान', रोमांचित कर देंगी ये तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Mar 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चंबल नदी में घड़ियाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा जिले के बाह रेंज में चंबल नदी में गुरुवार को घड़ियालों का कुनबा बढ़कर 2211 हो गया। लखनऊ कुकरैल प्रजनन केंद्र में जन्मे 35 घड़ियाल (12 नंदगवां, 11 सहसों, 12 महुआ सूडा घाट) चंबल नदी में छोड़े गए। चंबल की बालू से इनके अंडे लखनऊ कुकरैल प्रजनन केंद्र ले जाए गए थे। पिछले माह हुए सर्वे में 2176 घड़ियाल मिले थे।
2 of 5
चंबल नदी में छोड़े गए घड़ियाल
- फोटो : अमर उजाला
बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि करीब तीन साल की देखरेख के बाद घड़ियालों की लंबाई 120 सेमी होने पर इनको नदी में छोड़ा गया है। एक से डेढ़ महीने तक यह नदी के किनारे विचरण करेंगे और फिर गहरे पानी की तरफ बढ़ जाएंगे।
3 of 5
चंबल नदी में घड़ियाल के बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
घड़ियाल विशेषज्ञ जैलाबुद्दीन के मुताबिक कुकरैल प्रजनन केंद्र में चंबल से घड़ियाल के अंडों को ले जाकर निगरानी में हैचिंग कराई जाती है। घड़ियाल किस जलवायु में राहत महसूस करते हैं, इस पर रिसर्च होती है। घड़ियालों के वयस्क हो जाने के बाद इन्हें प्राकृतिक वास (चंबल नदी) में छोड़ा जाता है। घड़ियालों को नदी में छोड़े जाने के दौरान वन दरोगा विष्णु पाल सिंह चौहान, सूर्यकांत शुक्ला लखनऊ से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंडे से बाहर आया घड़ियाल का बच्चा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
चंबल नदी के किनारे रेत में जहां मादा घड़ियाल अंडे देती हैं, वहां से अंडों को इकट्ठा करके कुकरैल प्रजनन केंद्र ले जाया जाता है। वहां इनकी हैचिंग की जाती है। देखरेख में ही अंडों से घड़ियाल के बच्चे बाहर आते हैं। करीब तीन साल तक इन्हें मछलियां खिलाकर केंद्र में पाला जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
चंबल नदी में घड़ियाल
- फोटो : अमर उजाला
दुनियाभर में घड़ियालों की आबादी संकट में है। घड़ियालों की 80 फीसदी आबादी चंबल में मौजूद है। हर साल इनकी संख्या बढ़ रही है। पिछले साल गणना में 1,876 घड़ियाल मिले थे। चंबल नदी में वर्ष 1979 से घड़ियालों का संरक्षण हो रहा है। अब इनकी संख्या बढ़कर 2211 हो गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।