फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी की हत्या कर पति फरार: मासूम बेटियों के सवाल, पुलिस अंकल, मम्मी कब लौटकर आएंगी...

Sat, 27 Mar 2021 03:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 27 Mar 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
Husband Killed Wife Daughters Wait For Mother
प्रियंका हत्याकांड: परिवार में मासूम बेटियां और घर के बाहर बैठे प्रियंका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अंकल, मम्मी कब आएंगी। आप उन्हें लेकर क्यों जा रहे हो। पापा ने उन्हें बहुत मारा। उन्हें पकड़कर ले जाना। हम भी मम्मी के साथ चलेंगे। चार साल की मासूम तनू बार पुलिस से यही पूछ रही थी। मकान मालिक से लेकर अन्य लोगों से भी यही सवाल किया। तनू के साथ ही दस साल की रिद्धी और सिद्धी को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। लोग यही सोच रहे थे कि अब बेटियों की जिम्मेदारी कौन उठाएगा। उन्हें कौन रखेगा। मां के दुनिया छोड़कर जाने के बाद से तीनों बेटियां दहशत में हैं। उन्हें डर है कि पिता ने मां को पीटा था, वह चली गईं। अब पिता आए तो उन्हें भी इसी तरह पीटेंगे। इस कारण पिता का नाम लेने पर ही डर जाती हैं। 
Husband Killed Wife Daughters Wait For Mother
मृतक महिला की बेटियां - फोटो : अमर उजाला
दस साल की बेटियों ने पुलिस को बताया कि वह टीवी देख रही थीं। तब ही पिता ने मां के साथ मारपीट की। वह रोने लगीं तो पिता ने छत पर भेज दिया। इसके बाद वापस आए तो मां बेड पर थी। सुबह तक उनके साथ रहीं। बाद में लोग आए। तब पुलिस शव ले गई। मां के जाने पर बेटियों ने रोना शुरू कर दिया। वह मां को उठने की कह रही थीं। मां के साथ ही जाने लगीं। यह दृश्य देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। लोगों ने यही कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने ले जा रहे हैं। मां के इंतजार में तीनों ने शाम तक खाना नहीं खाया। रात तकरीबन आठ बजे तीनों को किसी तरह लोगों ने खाना खिलाया। तनू मां के इंतजार में टेडी को गोद में लिए बैठी थी। दोनों बड़ी बहनें उसे चुप कर रही थीं। 
Husband Killed Wife Daughters Wait For Mother
पति के साथ प्रियंका की फोटो - फोटो : अमर उजाला
मायके से तोड़ दिया था नाता 
प्रियंका ने धीरज से प्रेम विवाह किया था। इस कारण परिजन नाराज थे। उससे नाता तोड़ लिया था। दस साल से परिजन नहीं मिले थे। प्रियंका के मायके वालों ने पुलिस को बताया कि धीरज डेढ़ महीने से पुलिस को गलत सूचना देकर परेशान कर रहा था। पत्नी और बेटियों को बंधक बनाकर रखा होने के बारे में बताता था। पुलिस भी कई बार गई थी। 26 फरवरी को एसएसपी कार्यालय और थाने पर प्रार्थना पत्र दिया था। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Killed Wife Daughters Wait For Mother
घर के बाहर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
चोरी और जानलेवा हमले में जेल जा चुका है धीरज
पुलिस के अनुसार, पत्नी की हत्या करके फरार हुआ धीरज जानलेवा हमले और बाइक चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। वह मथुरा से बाइक चोरी में जेल गया था। वहीं सिकंदरा में जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार हुआ था। उसकी गलत आदत की वजह से पत्नी प्रियंका का झगड़ा होता था। वह उस पर शक करता था। बेटियों की खातिर प्रियंका चुप रहती थी।
विज्ञापन
Husband Killed Wife Daughters Wait For Mother
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश राठौर - फोटो : अमर उजाला
तनाव और हताशा में ले रहे अपनों की जान : दिनेश राठौर 
आगरा मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि वैवाहिक संबंध में पति-पत्नी अलग-अलग परिवार से आते हैं। जब दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं तो रिश्ते में नफरत पैदा होती है। इससे संबंध खराब हो जाते हैं। संयुक्त परिवार में रहने वाले पति-पत्नी के बीच संबंध खराब होने पर परिवार के अन्य लोग दूरियों को मिटाने का काम करते हैं। एकल परिवार में संबंध खराब होने पर बाहरी व्यक्ति के द्वारा दखल और सहायता पर दूरियां कम होने के बजाय बढ़ जाती हैं। इससे तनाव बढ़ता है। तनाव में आने से मस्तिष्क के हार्मोन में कई बदलाव आते हैं। इन बदलाव की वजह से कई बार बड़ी घटना कर देते हैं, जिससे परिवार को हानि होती है। तनाव और हताशा में व्यक्ति दूसरे को कोई नुकसान पहुंचाता है। परिवार में किसी व्यक्ति को तनाव के लक्षण दिखने पर मनोचिकित्सक का परामर्श लेना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed