फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीजा-साले का अपहरण मामला: टैक्सी चालक भूरा को तलाश रही पुलिस, आरपीएफ दरोगा और सिपाही हो चुके हैं गिरफ्तार

Fri, 16 Dec 2022 11:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
Police looking for taxi driver Bhura RPF daroga and constable have been arrested
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना  मलपुरा के अभयपुरा गांव से जीजा-साले के अपहरण के मामले में जेल भेजे गए आरपीएफ दरोगा और सिपाहियों का टैक्सी चालक भूरा उर्फ टोंटा फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। आरपीएफ का यह गैंग लंबे समय से उसके इशारे पर चल रहा था। वह ही टारगेट चिह्नित करता था। 

ये है मामला 

सोमवार की रात मलपुरा के गांव अभयपुरा निवासी काजिम और उसके जीजा इकरार का अपहरण हुआ था। आरपीएफ दरोगा सुरेश चौधरी, सिपाही पारुल यादव और नीरज सिंह फिरौती वसूलने आए थे। रंगेहाथ पकड़े गए थे। तीनों को जेल भेजा गया है। घटना में एक और वर्दीधारी शामिल था। जेल जाने से पहले आरोपियों ने उसका नाम बताया था। पुलिस उसके बारे में छानबीन कर रही है। वारदात में भूरा भी शामिल था। छानबीन में खुलासा हुआ था कि भूरा ने ही जीजा-साले का अपहरण कराया था।
Police looking for taxi driver Bhura RPF daroga and constable have been arrested
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

 पुलिस ने भूरा के बारे में शुरू की छानबीन 

मलपुरा पुलिस ने भूरा के बारे में छानबीन शुरू की। पता चला कि शाहगंज के सराय ख्वाजा इलाके में भूरा को ज्यादातर ऑटो और टैक्सी चालक जानते हैं। भूरा उर्फ टोंटा आरपीएफ का मुखबिर है। पहले खुद चोरियां किया करता था। अब आरपीएफ के लिए मुखबिरी करता है। 
Police looking for taxi driver Bhura RPF daroga and constable have been arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी दरोगा व सिपाही - फोटो : अमर उजाला

आरपीएफ थाने का खास था भूरा 

आगरा कैंट के टैक्सी चालकों ने बताया कि भूरा आरपीएफ थाने का खास था। आरपीएफ वाले उसकी ही बात सुनते थे। कई बार वह अपने साथी टैक्सी चालकों को भी परेशान करवाता था। एसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पुलिस को अभी तक जो जानकारी मिली है उसके संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जेल भेजे गए आरपीएफ कर्मियों की कॉल डिटेल निकलवाई गई है। चौथे वर्दीधारी की तलाश भी जारी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police looking for taxi driver Bhura RPF daroga and constable have been arrested
जीजा-साले - फोटो : अमर उजाला

जेल भेजा गया दरोगा और दो सिपाही 

आरपीएफ के दरोगा और दो सिपाहियों को फिरौती के लिए अपहरण और मारपीट की धारा में जेल भेजा गया है। जीजा इकरार को राजामंडी आरपीएफ चौकी में पटे से पीटा गया। उसकी चीखें सुनाकर साले काजिम को डराया गया था।
 
विज्ञापन
Police looking for taxi driver Bhura RPF daroga and constable have been arrested
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

घरवाले नहीं दे पाते फिरौती 

उससे घर पर फिरौती के लिए फोन कराया गया था। मुक्त हुए जीजा-साले अभी तक दहशत में हैं। उनका कहना है कि पुलिस नहीं बचाती तो आरोपी उन्हें किसी न किसी गंभीर मामले में फंसाकर जेल भेजे देते। उनके घरवाले किसी भी सूरत में फिरौती नहीं दे पाते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed