{"_id":"6090d5bf8ebc3ea1772d783d","slug":"police-take-over-woman-dead-body-after-neighbors-make-a-distance-due-to-corona","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंसानियत: पति मुंबई में...बेटे विदेश में फंसे, महिला की मौत के बाद पुलिस ने निभाया 'परिवार का फर्ज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानियत: पति मुंबई में...बेटे विदेश में फंसे, महिला की मौत के बाद पुलिस ने निभाया 'परिवार का फर्ज'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 05 May 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
महिला का शव ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना संकट काल में सामाजिक दूरियां बढ़ गई हैं। एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ निभाने वाले पड़ोसी मुसीबत में मदद करने से भी कतरा रहे हैं। ऐसे में कोरोना योद्धा लोगों की जान बचाने में दिन-रात जुटे हैं। इनमें पुलिसकर्मी 'खाकी' के साथ इंसानियत का फर्ज भी निभा रहे हैं। आगरा से ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला की मौत होने पर उसके परिजन नहीं आ सके। संक्रमण के डर से पड़ोसियों ने भी दूरी बना ली तो पुलिस ने बेटों का फर्ज निभाते हुए अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया।
2 of 5
महिला के घर पर पीपीई किट पहनकर पहुंचे पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज क्षेत्र की जयपुरिया सनराइज कॉलोनी निवासी शारदा देवी पत्नी महेश चार-पांच दिनों से बीमार थीं। सोमवार को उनकी मौत हो गई। शारदा देवी घर में अकेली ही रहती थीं। पति मुंबई में रहते हैं, जबकि दो बेटे विदेश में हैं। फ्लाइट बंद होने के कारण बेटे नहीं आ सके। लॉकडाउन के कारण पति महेश भी मुंबई से नहीं आ पाए थे।
3 of 5
फर्श पर पड़ा महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के डर से शारदा देवी के घर में कोई पड़ोसी भी नहीं गया। इस बीच ताजगंज के एकता चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह को सूचना मिली कि जयपुरिया सनराइज कॉलोनी में एक महिला की मौत हो गई है। संक्रमण के डर से कोई उनका शव छूना नहीं चाह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीपीई किट पहने पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
चौकी प्रभारी एकता शैलेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ महिला के घर पहुंचे। सभी पुलिसकर्मी पीपीई किट पहनकर गए थे। महिला का शव घर में फर्श पर पड़ा था। उन्होंने सावधानी बरतते हुए महिला के शव को सील कर मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
5 of 5
वाहन में महिला का शव रखते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मृतका के पति महेश को फोन कर जानकारी दी। उन्होंने मंगलवार को आगरा पहुंचने की बात कही है। अगर मृतका का कोई परिजन नहीं पहुंचा तो पुलिस ही महिला का अंतिम संस्कार करेगी। पुलिस के इस कार्य की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।