मैनपुरी जिले में इस बार जिला पंचायत चुनाव में जनता ने जहां दिग्गजों का ताज छीन लिया तो वहीं निर्दलीयों को सरताज बना दिया। कुल सीटों में एक तिहाई सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं सपा ने सर्वाधिक 12 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा आठ सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। सोमवार देर रात तक कलक्ट्रेट पर विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाते रहे। अगली स्लाइड्स में जानिए किसके सिर सजा जीत का ताज....
जिला पंचायत चुनाव: मैनपुरी में दिग्गजों से छिना ताज, निर्दलीय बने सरताज, ये प्रत्याशी बने विजेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिला पंचायत सदस्य की 30 सीटें हैं। सभी सीटों पर सपा, भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी ताल ठोकी थी। सोमवार को परिणाम आए तो निर्दलीय प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिला। लगभग एक तिहाई सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इतना ही नहीं कई दिग्गजों को भी इन निर्दलीय प्रत्याशियों के आगे मात खानी पड़ी।
पिछले तीन बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं सुमन यादव को भी वार्ड 27 में कांग्रेस की प्रत्याशी विनीता शाक्य से हार का सामना करना पड़ा। कुल नौ सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना कब्जा किया। 2 सीटों पर सपा और आठ सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। कांग्रेस ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की। बसपा अपना खाता नहीं खोल सकी।
वार्ड संख्या 1 - शुभम सिंह, सपा
वार्ड संख्या 2 - गजराज सिंह, निर्दलीय
वार्ड संख्या 3 - नीरज उर्फ राजेश खटीक, सपा
वार्ड संख्या 4 - जीतू सिसोदिया, भाजपा
वार्ड संख्या 5 - विमला देवी, निर्दलीय
वार्ड संख्या 6 - अमित कुमार, सपा
वार्ड संख्या 7 - नीलम दिवाकर, निर्दलीय
वार्ड संख्या 8 - मनोज यादव, सपा
वार्ड संख्या 9 - सपना वर्मा, भाजपा
वार्ड संख्या 10 - उजागर राजपूत, निर्दलीय
वार्ड संख्या 11 - जितेंद्र राजपूत, भाजपा
वार्ड संख्या 12 - सुनील राजपूत, भाजपा
वार्ड संख्या 13 - अभिषेक उर्फ निखिल, सपा
वार्ड संख्या 14 - शिवम कुमार, निर्दलीय
वार्ड संख्या 15 - संगीता यादव, सपा
वार्ड संख्या 16 - यदुवंशी यादव, सपा
वार्ड संख्या 17 - अर्चना भदौरिया, भाजपा
वार्ड संख्या 18 - प्रमोद कुमार, सपा
वार्ड संख्या 19 - सुजान सिंह यादव, निर्दलीय
वार्ड संख्या 20 - रघुराज यादव, सपा
वार्ड संख्या 21 - गौरव प्रताप, निर्दलीय
वार्ड संख्या 22 - रेनू शाक्य, भाजपा
वार्ड संख्या 23 - अवनीश कुमार यादव, सपा
वार्ड संख्या 24 - लालू यादव, निर्दलीय
वार्ड संख्या 25 - शिवी यादव, सपा
वार्ड संख्या 26 - मनेश चौहान गुड्डू, भाजपा
वार्ड संख्या 27 - विनीता शाक्य, कांग्रेस
भाग संख्या 28 - जर्मन यादव, निर्दलीय (परिणाम रोका)
वार्ड संख्या 29 - लक्ष्मी, सपा
वार्ड संख्या 30 - सुमन चौहान, भाजपा
बन्न दल क्षेत्र के रहने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीतकर राजनीतिक रणनीतिकारों को चौंका दिया है। यादव बाहुल्य बन्न दल क्षेत्र के गांव मानपुर के रहने वाले सुजान सिंह यादव ने जिला पंचायत के वार्ड संख्या 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की है। सपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में उनकी पुत्रवधू संगीता यादव ने वार्ड संख्या 15 और उनके भतीजे यदुवंश कुमार यादव उर्फ टीटू ने वार्ड संख्या 16 से जीत हासिल की है। यदुवंश कुमार निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य भी हैं।